फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SLBC Tunnel Collapse: टनल के अंदर खौफनाफ मंजर, वीडियो देखकर कांप जाएगी रुह; इस वजह से बचाव में आ रही दिक्कतें

Sun, 23 Feb 2025 02:12 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

तेलंगाना के नागरकुरनूल जिले में श्रीशैलम लेफ्ट बैंक कैनाल (एसएलबीसी) सुरंग के अंदर बचाव अभियान चलाया जा रहा है। बता दें कि, सुरंग की दीवार ढहने के बाद उसमे आठ लोग फंस गए हैं। 
विज्ञापन
श्रीशैलम लेफ्ट बैंक कैनाल में बचाव अभियान - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलंगाना के नागरकुरनूल जिले में श्रीशैलम लेफ्ट बैंक कैनाल (एसएलबीसी) सुरंग के अंदर बचाव अभियान चलाया जा रहा है, जहां आठ जिंदगियां फंसी हुई है। बता दें कि, डोमलपेंटा के पास सुरंग का एक हिस्सा कल ढह गया था, जहां काम करने के लिए गए आठ मजदूर फंस गए हैं।
विज्ञापन

टनल में फंसे लोगों को बचाने का पूरा प्रयास- रेड्डी
वहीं इस घटना के बाद मौके पर पहुंचे तेलंगाना के मंत्री उत्तम कुमार रेड्डी ने कहा, 'हमने सेना, एनडीआरएफ और नौसेना के प्रतिनिधियों के साथ बचाव अभियान की समीक्षा की है। हमारी सरकार कड़ी मेहनत कर रही है और अंदर फंसे आठ लोगों की जान बचाने के लिए अपना पूरा प्रयास कर रही है। पीएम मोदी और लोकसभा के नेता राहुल गांधी ने हमारे सीएम रेवंत रेड्डी से बात की और बचाव अभियान में पूरे सहयोग का आश्वासन दिया है'।
 
'सुरंग के अंदर 13 किमी तक भरा है पानी और कीचड़'
इस मामले में मंत्री जुपल्ली कृष्ण राव ने कहा, 'यह घटना तब हुई जब चट्टान ढीली हो गई और पानी और रेत सुरंग में घुस गई। सुरंग के अंदर 13 किलोमीटर तक पानी और कीचड़ भरा हुआ है। एनडीआरएफ, सिंचाई कर्मचारी और अन्य लोग बचाव अभियान चलाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। सीएम रेवंत रेड्डी इसकी निगरानी कर रहे हैं और हमें निर्देश दे रहे हैं। हम अंदर फंसे आठ श्रमिकों की स्थिति के बारे में निश्चित नहीं हैं'।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें