फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Telangana: बीआरएस से निलंबन के बाद नई पार्टी बनाएगी के कविता, चुनावी रणनीति पर प्रशांत किशोर से बातचीत

Mon, 19 Jan 2026 03:19 PM IST
अमन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

पूर्व सीएम केसीआर की बेटी के. कविता अपनी नई पार्टी बनाने करने की तैयारी में हैं। इसके लिए उन्होंने चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर से मुलाकात की है। बीआरएस से निलंबित होने के बाद कविता ने एलान किया है कि वह अगला विधानसभा चुनाव लड़ेंगी और राज्य में हुए भ्रष्टाचार की जांच कराएंगी।
विज्ञापन
कल्वाकुंतला कविता, प्रशांत किशोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) की बेटी कलवकुंतला कविता जल्द ही अपनी नई राजनीतिक पार्टी शुरू कर सकती हैं। सूत्रों ने सोमवार को बताया कि इसके लिए कविता ने मशहूर चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर से बातचीत की है।

विज्ञापन


प्रशांत किशोर के साथ रणनीति पर मंथन
सूत्रों के मुताबिक, प्रशांत किशोर हाल ही में पांच दिनों के लिए हैदराबाद आए थे। इस दौरान कविता ने उनसे मुलाकात की। दोनों के बीच नई पार्टी की शुरुआत और तेलंगाना में इसके लिए राजनीतिक जगह बनाने जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। कविता फिलहाल सांस्कृतिक संगठन 'तेलंगाना जागृति' की अध्यक्ष हैं और इसी बैनर तले सक्रिय हैं।

ये भी पढ़ें:  SC: 'क्या टूटने तक जेल में रखना चाहते हैं', पूर्व SIB चीफ को लंबे समय तक कैद में रखने पर भड़का सुप्रीम कोर्ट
विज्ञापन


बीआरएस से क्यों हुईं अलग?
कविता को सितंबर 2025 में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) से सस्पेंड कर दिया गया था। उन्होंने अपने चचेरे भाइयों टी. हरीश राव और जे. संतोष कुमार पर आरोप लगाया था कि कालेश्वरम लिफ्ट सिंचाई प्रोजेक्ट को लेकर उन्होंने केसीआर की छवि खराब की। इसके बाद कविता ने विधान परिषद से इस्तीफा दे दिया था, जिसे इस महीने की शुरुआत में अध्यक्ष गुथा सुखेन्द्र रेड्डी ने स्वीकार कर लिया था।

कराएंगी भ्रष्टाचार की जांच
कविता ने एलान किया है कि उनका नया राजनीतिक मंच अगले विधानसभा चुनाव लड़ेगा। पिछले साल दिसंबर में उन्होंने कहा था कि वह एक दिन मुख्यमंत्री बनेंगी। उन्होंने बीआरएस और कांग्रेस दोनों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। कविता ने कहा कि वह 2014 के बाद से हुए सभी अन्यायों की जांच कराएंगी।

पिता की पार्टी पर किया था हमला
इस महीने की शुरुआत में कविता ने अपने पिता की पार्टी बीआरएस पर तीखा हमला बोला था। उन्होंने बीआरएस के संविधान को मजाक बताया और कहा कि पिछली सरकार के दौरान हुए कुछ अलोकप्रिय फैसलों में उनकी कोई भागीदारी नहीं थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  Revanth Reddy: अमेरिका की हावार्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ेंगे तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी, करेंगे ये विशेष कोर्स

क्या बोली के कविता?
वहीं इसको लेकर कलवकुंतला कविता ने कहा कि वह तेलंगाना में एक राजनीतिक पार्टी बनाएंगी। तेलंगाना जागृति की अध्यक्ष ने कहा कि यह एक राजनीतिक पार्टी के रूप में उभरेगी और अगले विधानसभा चुनाव लड़ेगी। उन्होंने सितंबर 2025 में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) से इस्तीफा देने के चार महीने बाद यह घोषणा की।

अन्य वीडियो-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें