पुलिस अधिकारी के मुताबिक, टीआरएस के चार विधायकों- जी बलाराजू, बी हर्षवर्धन रेड्डी, आर कांथा राव और रोहित रेड्डी को कथित तौर पर दलबदल करने के मकसद से नकदी, पद और अन्य प्रोत्साहन की पेशकश की जा रही थी।
तेलंगाना पुलिस ने बुधवार को दावा किया कि उन्होंने सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के चार विधायकों को पार्टी छोड़ने के मकसद से कथित तौर पर लुभाने की कोशिश कर रहे तीन लोगों के प्रयास को नाकाम कर दिया। साइबराबाद के पुलिस आयुक्त स्टीफन रवींद्र ने संवाददाताओं से कहा कि टीआरएस विधायकों ने उन्हें सूचना दी थी कि तीन लोग उन्हें कई तरह के प्रस्तावों के साथ लुभाने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी के मुताबिक, टीआरएस के चार विधायकों- जी बलाराजू, बी हर्षवर्धन रेड्डी, आर कांथा राव और रोहित रेड्डी को कथित तौर पर दलबदल करने के मकसद से नकदी, पद और अन्य प्रोत्साहन की पेशकश की जा रही थी। आयुक्त स्टीफन रवींद्र ने पीटीआई को बताया कि हम इस बात की जांच कर रहे हैं कि तीनों व्यक्तियों का संबंध किस पार्टी से है।
हालांकि, सत्तारूढ़ पार्टी के सचेतक (व्हिप) बालका सुमन ने आरोप लगाया कि यह भाजपा की करतूत है, जो टीआरएस विधायकों को लुभाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर कहा कि "टीआरएस पार्टी के विधायक केसीआर के सिपाही हैं और एक बार फिर तेलंगाना के स्वाभिमान के प्रतिनिधि साबित हुए हैं।"