फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेलंगाना पुलिस ने मानव तस्करी के गिरोह का पर्दाफाश कर चार को धरा, मुक्त कराई गई पीड़िता

Tue, 09 Feb 2021 07:50 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
विज्ञापन
तेलंगाना पुलिस ने मानव तस्करी करने वाले गिरोह को पकड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

तेलंगाना पुलिस ने मंगलवार को मानव तस्करी के एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चार आरोपियों को धर-दबोचा है। इतना ही नहीं, तेलंगाना पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक महिला को मुक्त कराने में कामयाबी भी पाई है।

विज्ञापन

महिला को ओमान ले जा रहे थे तस्कर

जानकारी मिली है कि पीड़ित महिला को कथित रूप से तस्करी करके मस्कट के ओमान ले जाया जा रहा था। इस मामले में रचकोंडा के पुलिस आयुक्त महेश एम भागवत ने बताया कि गुप्त सूत्रों से सूचना मिलने पर पुलिस की टीम ने एक टूर एंड ट्रैवल कंपनी पर छापा मारा।

दो ट्रैवल एजेंट सहित चार लोगों को गिरफ्तार

रचकोंडा पुलिस ने ट्वीट कर मामले की जानकारी साझा की। पुलिस आयुक्त महेश एम. भागवत ने बताया कि इस कार्रवाई में दो ट्रैवल एजेंट सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह लोग फर्जीवाड़ा करके महिला को वर्किंग वीजा के स्थान पर विजिटिंग वीजा पर ओमान भेजने की तैयारी कर रहे थे। तभी पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और महिला को आरोपियों के जाल से मुक्त कराया।
 

अच्छी नौकरी देने के बहाने करते थे फर्जीवाड़ा

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए चारो आरोपी आंध्र प्रदेश के विभिन्न जिलों के रहने वाले हैं। इसके अलावा इनमें से कुछ हैदराबाद के रहने वाले भी हैं। यह सभी अन्य आरोपियों के साथ मिलकर मासूम लोगों को अपने जाल में फंसाते थे और उन्हें अच्छी नौकरी देने के बहाने फर्जीवाड़ा करके वीजा की जगह विजिटिंग वीजा पर खाड़ी देश भेजने का काम करते थे।
विज्ञापन

प्रताड़ित किए जाते हैं मासूम 

पुलिस का कहना है कि मासूम लोगों को काम देने वाले आरोपी उन्हें विदेश में प्रताड़ित करते हैं और उन्हें गुलामों की तरह रखकर उनके साथ अमानवीय व्यवहार किया जाता है। यह गिरोह विदेश में नौकरी की चाह में पहुंचे मासूम लोगों के साथ धोखाधड़ी कर उनके साथ आत्याचार करवाता था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें