तेलंगाना के एक बुजुर्ग दंपति ने सोमवार को जिला प्रशासन से उनकी 35 वर्षीय बेटी की ‘दया मृत्यु’ के लिए अनुमति मांगी। तेंकासी के जिला अधिकारी मुरुगैया को दिए ज्ञापन में उन्होंने कहा कि वे लंबे समय से बेटी की देखभाल कर रहे हैं। लेकिन अब वे बहुत बूढ़े हो गए हैं इसलिए उसकी देखभाल नहीं कर पाएंगे।
उनकी बेटी दो दशकों से जबड़े की बीमारी से पीड़ित है। पत्रकारों से बात करते हुए मुरुगैया ने कहा कि महिला के पिता एक दिहाड़ी मजदूर हैं और उनकी कमाई बेटी के इलाज खर्च के लिए पर्याप्त नहीं है। इसलिए उन्होंने अपनी बेटी के लिए दया मृत्यु की अनुमति मांगी है।