फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Telangana: भाजपा से निलंबित विधायक टी राजा सिंह का दावा, मुझे मारने की दी गई धमकी, पाकिस्तान से आया फोन

Tue, 21 Feb 2023 12:51 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, हैदराबाद।

सार

एक ट्वीट में सिंह ने दावा किया कि उन्हें व्हाट्सएप के माध्यम से सोमवार को दोपहर 3:34 बजे एक पाकिस्तानी नंबर (+923105017464) से कॉल आया था। उन्होंने कहा कि कॉल करने वाले के पास मेरे परिवार का पूरा विवरण और हमारे ठिकाने की पूरी जानकारी है।
विज्ञापन
निलंबित भाजपा नेता टी राजा सिंह। - फोटो : ANI (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलंगाना में भाजपा के निलंबित नेता और विधायक टी राजा सिंह ने सोमवार को दावा किया कि उन्हें जान से मारने की कथित तौर पर पाकिस्तान से धमकी भरा फोन आया था। राजा सिंह ने ट्वीट कर कहा कि उनके पास हर दिन इस तरह के फोन आते हैं।

विज्ञापन


एक ट्वीट में सिंह ने दावा किया कि उन्हें व्हाट्सएप के माध्यम से सोमवार को दोपहर 3:34 बजे एक पाकिस्तानी नंबर (+923105017464) से कॉल आया था। उन्होंने कहा कि कॉल करने वाले के पास मेरे परिवार का पूरा विवरण और हमारे ठिकाने की पूरी जानकारी है। उन्होंने कहा कि वे मुझे मार देंगे क्योंकि उनका स्लीपर सेल हैदराबाद में बहुत सक्रिय है। 

हैदराबाद के गोशामहल से विधायक सिंह हिंदुत्व के समर्थन में अपने मजबूत विचारों के लिए जाने जाते हैं। इस्लाम और पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ उनकी कथित टिप्पणियों पर बवाल के बाद, भाजपा ने पिछले साल अगस्त में सिंह को पार्टी से निलंबित कर दिया था।
विज्ञापन


खस्ताहाल बुलेट प्रूफ वाहन से जा सकती है मेरी जान: राजा सिंह
राजा सिंह पहले भी अपनी जान जाने का खतरा जाहिर कर चुके है। बीते साल नवंबर महीने में राजा सिंह ने कहा था कि उनके लिए पुलिस द्वारा मुहैया कराया गया बुलेटप्रूफ वाहन ही जान का खतरा बन गया है। सिंह ने तेलंगाना पुलिस की खुफिया इकाई को पत्र लिखकर उसे बदलने की मांग की थी।  विधायक सिंह का कहना था कि उन्हें दिया गया वाहन बहुत खस्ताहाल में है। यह खुद उनके लिए खतरा बन सकता है। वाहन 13 साल पुराना है। उन्होंने कहा था कि तेलंगाना के कुछ विधायकों को खतरे को देखते हुए नए वाहन प्रदान किए गए हैं। उन्होंने जानना चाहा कि उनकी जान को खतरे के बावजूद उन्हें नया वाहन नहीं देने के पीछे क्या साजिश है? 

उन्होंने आरोप लगाया था कि पुलिस विभाग लापरवाही कर आतंकी संगठनों व असामाजिक तत्वों को मुझ पर हमले का मौका दे रहा है। 17 नवंबर को लिखे पत्र में सिंह ने कहा था कि पुलिस मेरी जान को खतरे में डाल रही है। विधायक राजा सिंह ने पुलिस से अनुरोध किया था कि वह तत्काल कार्रवाई करे और वाहन को तुरंत बदल दे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें