तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले के चेवेला मंडल में खनापुर गेट के पास बस और ट्रक की टक्कर में 19 लोगों की मौत हो गई, 20 घायल हैं। सड़क हादसे पर स्थानीय विधायक काले यादैया ने कहा है कि यह दुर्घटना सड़क की संकरी चौड़ाई और अधूरे चौड़ीकरण कार्य के कारण हुई। मीडिया से बातचीत में चेवेला के विधायक यादैया ने बताया कि बिजापुर से मनेगुड़ा तक की सड़क का चौड़ीकरण कार्य पांच साल पहले मंजूर हुआ था, लेकिन कुछ लोगों ने राष्ट्रीय हरित अधिकरण में आपत्ति दर्ज करवाई थी, जिसके कारण काम रुक गया।