फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन दो हफ्ते बढ़ाने के पक्ष में तेलंगाना, पीएम मोदी से की अपील, अन्य राज्यों में भी चल रहा मंथन

Mon, 06 Apr 2020 10:16 PM IST
अमित कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली 
विज्ञापन
लॉकडाउन - फोटो : PTI
विज्ञापन

लॉकडाउन के बावजूद भी देश में कोरोना वायरस का खतरा कम नहीं हो रहा है। हर दिन संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है। कोरोना पॉजिटिव की संख्या 4200 पार कर चुकी है और 111 लोगों की मौत भी हो गई है। ऐसे में 14 अप्रैल के बाद लॉकडाउन खुलने की संभावना कम ही लग रही हैं। 

विज्ञापन


हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चरणबद्ध तरीके से लॉकडाउन खुलने के संकेत दिए हैं। मगर कुछ राज्यों और सरकारी अधिकारियों की ओर से जो बयान आ रहे हैं, उसे देखकर लॉकडाउन खुलने की संभावना कम हो रही है। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने लॉकडाउन को दो हफ्ते तक बढ़ाने का सुझाव दिया है। 



तेलंगाना में दो हफ्ते बढ़ाने का सुझाव
तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने 14 अप्रैल के बाद भी दो हफ्ते तक लॉकडाउन को बढ़ाने का सुझाव दिया है। इसके लिए उन्होंने बीसीजी की एक रिपोर्ट का हवाला दिया है, जिसमें लॉकडाउन को 3 जून तक बढ़ाने का सुझाव दिया गया था। हालांकि राज्य की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ई पलानीस्वामी ने लॉकडाउन खत्म करने पर कोई जवाब नहीं दिया है। असम और महाराष्ट्र भी अभी फैसला लेते नहीं दिख रहे हैं। 
विज्ञापन

 
संक्रमण के खिलाफ देश का एकमात्र हथियार लॉकडाउन
तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के प्रमुख ने कहा कि देश की खराब स्वास्थ्य सुविधाओं के कारण वायरस से संक्रमण के प्रसार को रेाकना मुश्किल होगा। उन्होंने कहा, 'मैं 15 अप्रैल के बाद भी राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के पक्ष में हूं क्योंकि हम आर्थिक समस्याओं से उबर सकते हैं। मगर हम जीवन नहीं लौटा सकते। हम लोगों की जान नहीं लौटा सकते।' उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ देश का एकमात्र हथियार लॉकडाउन है।

राव ने कहा, 'मैं प्रधानमंत्री, भारत सरकार से अपील करता हूं कि वे बेझिझक लॉकडाउन की अवधि बढ़ा दें। किसी से भी सलाह लें, प्रत्येक मुख्यमंत्री से सलाह करें, पूरे देश के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग करें, लेकिन सोच-समझकर फैसला लें क्योंकि भारत में हमारे पास इस जानलेवा वायरस से निपटने का और कोई हथियार नहीं है।'

यूपी में बढ़ सकता है लॉकडाउन 
उत्तर प्रदेश में भी लॉकडाउन को आगे बढ़ाए जाने के आसार हैं। यूपी सरकार के एक आला अफसर ने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक प्रदेश में एक भी मामला रहेगा, तब तक लॉकडाउन नहीं खोला जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी चरणबद्ध तरीके से लॉकडाउन खत्म करने के सुझाव मांग चुके हैं। 

स्वास्थ्य मंत्रालय का भी इशारा 
देश में पिछले 24 घंटे में 700 से ज्यादा नए मामले सामने आ चुके हैं। कुल संख्या 4281 तक पहुंच गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव लव अग्रवाल के मुताबिक, अब तक कोरोना वायरस के 76 प्रतिशत मामले पुरुषों में और 24 प्रतिशत मामले महिलाओं में हैं। मंत्रालय कोरोना वायरस से लंबी लड़ाई चलने की बात कह चुका है।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें