तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के बरकास में वाहन पार्किंग को लेकर दो उपद्रवी समूहों के बीच झड़प होने के बाद माहौल गरम हो गया। इस दौरान एक व्यक्ति को चाकू मारने के बाद दो उपद्रवी सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।