फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेलंगाना के स्वास्थ्य मंत्री का केंद्र पर आरोप, कहा- मांगे थे 1000 वेंटिलेटर मिले सिर्फ 50

Sun, 21 Jun 2020 04:47 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
विज्ञापन
तेलंगाना के स्वास्थ्य मंत्री एटाला राजेंद्र (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

वैश्विक महामारी कोविड-19 को लेकर तेलंगाना के स्वास्थ्य मंत्री एटाला राजेंद्र ने केंद्र सरकार  और आईसीएमआर (भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य ने आईसीएमआर से एक हजार वेंटिलेटर की मांग की थी, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कहने पर उन्हें सिर्फ 50 वेंटिलेटर ही दिए गए। 

विज्ञापन


एटाला राजेंद्र ने कहा, 'हमें इस बारे में भी सोचना चाहिए कि आईसीएमआर ने अपने दिशानिर्देश कितनी बार बदले हैं। हमने 1000 वेंटिलेटर की मांग की लेकिन आपने हमें केवल 50 दिए। हमारी मशीन को प्रधानमंत्री के आदेश पर आईसीएमआर ने कोलकाता भेज दिया। मशीन हमने ऑर्डर की थी, लेकिन आपने उसे कोलकाता पहुंचा दिया।'



उन्होंने कहा, 'आपने हमें उचित सुविधाएं नहीं दीं और न ही आर्थिक सहायता मुहैया कराई लेकिन राज्य सरकार ने स्थिति संभाली।' बता दें कि शनिवार को तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के रिकॉर्ड 546 नए मामले सामने आए थे और एक की मौत हुई थी। यहां कोरोना के कुल मामले सात हजार से ज्यादा हो चुके हैं और अब तक 203 लोगों की मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें