फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Caste Survey: तेलंगाना सरकार ने 2024 जाति सर्वेक्षण का डेटा किया सार्वजनिक, सरकारी वेबसाइट पर अपलोड की जानकारी

Thu, 16 Apr 2026 02:13 AM IST
Nitin Gautam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

तेलंगाना सरकार ने साल 2024 में किए जाति सर्वेक्षण के आंकड़े जारी कर दिए हैं। ये आंकड़े सरकार के योजना विभाग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। 
विज्ञापन
ए. रेवंत रेड्डी, सीएम, तेलंगाना - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलंगाना सरकार ने बुधवार को वर्ष 2024-25 में कराए गए जाति सर्वेक्षण के आंकड़ों को सार्वजनिक कर दिया है। राज्य के पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री पोनम प्रभाकर ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि 'तेलंगाना सामाजिक, आर्थिक, शैक्षिक, रोजगार, राजनीतिक और जाति (SEEEPC) सर्वे-2024’ का डेटा राज्य सरकार के योजना विभाग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।
विज्ञापन


मंत्री ने बताया अब क्यों सार्वजनिक किया डेटा?
पोनम प्रभाकर ने कहा कि चुनाव सहित अन्य कारणों के चलते पहले यह डेटा जारी नहीं किया जा सका था। मंत्री ने बताया कि देशभर में परिसीमन और महिला आरक्षण को लेकर चल रही बहस के बीच तेलंगाना एक मॉडल राज्य के रूप में उभर रहा है, ऐसे में सरकार ने रिपोर्ट और आंकड़े सार्वजनिक करने का फैसला लिया है। प्रभाकर के अनुसार, इस सर्वेक्षण में 1.12 करोड़ परिवारों और 3.55 करोड़ की आबादी को कवर किया गया। इसमें एक लाख से अधिक गणनाकर्ता (एन्यूमरेटर) और 76,000 डेटा एंट्री ऑपरेटर शामिल रहे।

2024 में हुआ तेलंगाना में जाति सर्वेक्षण
6 नवंबर 2024 को शुरू हुए इस सर्वे के पहले चरण को 50 दिनों में पूरा किया गया। वहीं, दूसरे चरण में व्यापक जाति सर्वेक्षण के लिए चार माध्यम उपलब्ध कराए गए—ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (GHMC) कार्यालयों में प्रत्यक्ष गणना, मिस्ड कॉल नंबर के जरिए पंजीकरण, मोबाइल ऐप और मी सेवा केंद्रों के माध्यम से नामांकन, शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें