फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FSL Fire: तेलंगाना की फॉरेंसिक लैब में लगी आग, सबूतों की सुरक्षा पर घिरी राज्य सरकार; केंद्र ने मांगा जवाब

Sat, 07 Feb 2026 11:53 PM IST
हिमांशु चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

हैदराबाद की तेलंगाना फॉरेंसिक साइंस लैब की पहली मंजिल पर बने जब्त सामान वाले कमरे में आग लगने से कंप्यूटर सिस्टम और कुछ सुविधाओं को नुकसान पहुंचा। आग पर तीन घंटे में काबू पाया गया और कोई जनहानि नहीं हुई। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका है।
विज्ञापन
फॉरेंसिक लैब में आग से मचा हड़कंप - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हैदराबाद में तेलंगाना फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की इमारत में शनिवार सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग उस कमरे में लगी जहां जब्त किए गए सामान और डिजिटल सामग्री रखी गई थी। इस घटना के बाद केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने राज्य सरकार से पूरे मामले पर साफ बयान देने की मांग की है। शुरुआती जानकारी में कंप्यूटर सिस्टम और लैब के कुछ हिस्सों को नुकसान पहुंचने की बात सामने आई है।

विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार आग सुबह करीब 10 बजकर 8 मिनट पर लगी। सबसे पहले एक कर्मचारी ने पहली मंजिल के कमरे से धुआं उठते देखा। उसने तुरंत बाकी स्टाफ और वहां तैनात पुलिस इंस्पेक्टर को सूचना दी। मौके पर मौजूद अग्निशामक यंत्र से शुरुआती आग बुझाने की कोशिश भी की गई। फायर विभाग को तुरंत सूचना दी गई और कुछ ही मिनटों में दमकल की गाड़ियां पहुंच गईं।

ये भी पढ़ें- कोटा में 3 मंजिला इमारत ढही, एक की मौत; मलबे में दबे 7 लोगों को बाहर निकाला गया
विज्ञापन


पहली मंजिल तक सीमित रही आग
फायर विभाग ने बताया कि आग ग्राउंड प्लस दो मंजिला इमारत की पहली मंजिल के एक हिस्से तक सीमित रही। आग बुझाने के लिए पांच दमकल गाड़ियां और एक फायरफाइटिंग रोबोट लगाया गया। आग पर पूरी तरह काबू पाने में करीब साढ़े तीन घंटे लगे और दोपहर लगभग 1:30 बजे स्थिति नियंत्रण में आई। इस दौरान किसी के हताहत या घायल होने की खबर नहीं है।

कंप्यूटर लैब और ट्रेनिंग हॉल को नुकसान
लैब निदेशक शिखा गोयल ने बताया कि कंप्यूटर फॉरेंसिक लैब, ट्रेनिंग हॉल और कुछ अन्य सुविधाओं को नुकसान पहुंचा है। जिस कमरे में आग लगी, वहां हार्ड डिस्क, कागज और दूसरे जब्त सामान रखे थे। कमरे का बड़ा हिस्सा जल गया। हालांकि ज्यादातर केस प्रॉपर्टी और लैब का मुख्य मटेरियल सुरक्षित बताया गया है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- ये कैसा इंसाफ?: 20 रुपये की रिश्वत के आरोप में 30 साल लड़ना पड़ा मुकदमा, अदालत से बरी होने के बाद निकल गई जान
विज्ञापन


शॉर्ट सर्किट की आशंका, जांच शुरू
प्रारंभिक जांच में फायर अधिकारियों ने बिजली के शॉर्ट सर्किट को आग का संभावित कारण बताया है। आशंका है कि आग कमरे के इलेक्ट्रिक स्विच बोर्ड से शुरू हुई। असली कारण की जांच जारी है। पुलिस में शिकायत दर्ज कर ली गई है और विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों ने लोगों से अपुष्ट दावे और अफवाहों से बचने की अपील की है।

केंद्रीय मंत्री ने उठाए डाटा सुरक्षा पर सवाल
केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा कि यह गंभीर मामला है और सरकार को बताना चाहिए कि जले कंप्यूटरों का बैकअप था या नहीं। उन्होंने दावा किया कि लैब में कुछ हाई प्रोफाइल मामलों से जुड़े डाटा भी हो सकते हैं, जिनमें कैश-फॉर-वोट और फोन टैपिंग जैसे केस शामिल हैं। उन्होंने कहा कि तकनीकी और फॉरेंसिक सबूतों की वैकल्पिक व्यवस्था पर भी सरकार को स्थिति साफ करनी चाहिए।

अन्य वीडियो-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें