फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेलंगाना: चार्लापल्ली रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में लगी आग, सात कोच चपेट में आए; कोई हताहत नहीं

Tue, 17 Nov 2026 08:24 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

तेलंगाना के चार्लापल्ली रेलवे स्टेशन पर सोमवार शाम को एक ट्रेन के सात कोचों में आग लग गई। गनीमत ये रही कि ट्रेन स्टेशन पर खाली खड़ी थी, जिसके चलते हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। 
विज्ञापन
ट्रेन के सात डिब्बों में लगी आग - फोटो : एआई जेनरेट इमेज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चार्लापल्ली रेलवे स्टेशन पर सोमवार शाम खड़ी एक खाली ट्रेन में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से कम से कम सात कोच पूरी तरह जल गए, जबकि परिसर में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत या घायल होने की खबर नहीं है। 
विज्ञापन


मरम्मत के लिए स्टेशन पर खड़ी थी ट्रेन
दक्षिण मध्य रेलवे (एससीआर) के अधिकारियों के मुताबिक, शाम करीब 6:30 बजे प्लेटफॉर्म नंबर 5 और 6 के बीच रखरखाव के लिए खड़े एक खाली कोच में आग लगी। देखते ही देखते आग आसपास के कोचों तक फैल गई और कुल सात कोच इसकी चपेट में आ गए। रेलवे कर्मचारियों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। 

एहतियात के तौर पर लोगों को घटनास्थल से दूर किया गया। साथ ही बिजली की आपूर्ति बंद कर दी गई और आग प्रभावित कोचों को ट्रेन से अलग कर दिया गया, ताकि आग और न फैल सके। शाम करीब 7:15 बजे तक आग पर काबू पा लिया। रेलवे पुलिस और अधिकारियों ने बचाव एवं आग बुझाने के अभियान की निगरानी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें