गद्दाम विवेकानंद।
- फोटो : अमर उजाला।
गद्दाम विवेकानंद
मंचेरियल जिले की चेन्नूर (अनुसूचित जाति) सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार गद्दाम विवेकानंद सबसे अमीर उम्मीदवारों में पहले नंबर पर थे। उन्हें कुल 87541 वोट मिले हैं। उन्होंने 37,515 मतों के अंतर से जीत हासिल की है। विवेकानंद ने 2009 के लोकसभा चुनाव में आंध्र प्रदेश की पेड्डापल्ली सीट से जीत हासिल की थी। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति 6,06,67,86,871 रुपये (606 करोड़ रुपये से ज्यादा) है, जिसमें 3,80,76,38,171 करोड रुपये की चल संपत्ति और 2,25,91,48,700 रुपये की अचल संपत्ति है।