फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेलंगाना: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पर फेंके गए अंडे और टमाटर, रेवंत रेड्डी ने बीआरएस पर लगाया आरोप

Wed, 01 Mar 2023 10:40 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

बीआरएस समर्थकों ने जब अंडे और टमाटर फेंके तो सुरक्षाकर्मियों ने रेड्डी के चारों ओर एक घेरा बना लिया और उन्हें बचाने की कोशिश की। कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी बीआरएस के समर्थकों पर बोतलें फेंकी।
विज्ञापन
ए. रेवंत रेड्डी - फोटो : ट्विटर/रेवंत रेड्डी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलंगाना के भूपालपल्ली शहर में मंगलवार की रात भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के समर्थकों ने कथित तौर पर कांग्रेस अध्यक्ष ए रेवंत रेड्डी पर उस समय अंडे और टमाटर फेंके गए, जब वह एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। घटना के बाद तनाव फैल गया। रेड्डी ने हमले के लिए सत्तारूढ़ बीआरएस को दोषी ठहराया और अपना भाषण जारी रखा। 

विज्ञापन

रेड्डी कांग्रेस की 'हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा' के हिस्से के रूप में जब जनसभा को संबोधित कर रहे थे। तभी उनके खिलाफ नारेबाजी करते हुए बीआरएस समर्थक मंच की ओर आगे बढ़ने लगे। इसके बाद माहौल गर्म हो गया और बीआरएस समर्थकों ने अंडे और टमाटर फेंकने शुरू कर दिए। फिर दोनों पक्षों के समर्थकों ने एक-दूसरे पर पथराव शुरू कर किया। पुलिस ने हालात को नियंत्रण को करने की कोशिश की और प्रदर्शनकारियों को पास के एक सिनेमाघर के परिसर में बंद कर दिया। इस दौरान एक पुलिसकर्मी के सिर में चोट भी आई। 

बीआरएस समर्थकों ने जब अंडे और टमाटर फेंके तो सुरक्षाकर्मियों ने रेड्डी के चारों ओर एक घेरा बना लिया और उन्हें बचाने की कोशिश की। कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीआरएस के समर्थकों पर बोतलें भी फेंकी। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, दोनों पक्षों की ओर से करीब दस मिनट तक पथराव होता रहा। इस दौरान सिनेमाघर की खिड़कियों के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए। पथराव में एक पुलिस उपनिरीक्षख घायल हुआ। जनसभा समाप्त होने के बाद सामान्य स्थित बहाल हो सकी। रेवंत रेड्डी कार्यक्रम स्थल से चले गए। 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रेड्डी ने घटना का एक वीडियो भी साझा किया है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा- बीआरएस के गुंडों ने भूपालपल्ली में हमारी नुक्कड़ सभा पर पथराव किया और इसे डिस्टर्ब्ड करने की कोशिश की। लेकिन हम कांग्रेस के सिपाही हैं, किसी से नहीं डरते। बदलाव के लिए यात्रा को सिर्फ सोलह दिन हुए हैं और आप बीआरएसपार्टी में डर देख रहे हैं। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें