फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Telangana: मुनूगोडू सीट पर फिर से उपचुनाव की मांग, प्रत्याशी ने चुनाव आयोग को सौंपे EVM से छेड़छाड़ के सबूत!

Sat, 12 Nov 2022 06:40 AM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Telangana: प्रजा शांति पार्टी के अध्यक्ष के ए पॉल ने कहा, मुनूगोडू चुनाव परिणाम को रद्द करने के लिए उन्होंने भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त से मुलाकात की है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने मतदान के बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) को बदल दिया...
विज्ञापन
चुनाव आयोग (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलंगाना में मुनूगोडू विधानसभा उपचुनाव में हार का सामना करने वाले प्रजा शांति पार्टी के अध्यक्ष के ए पॉल ने भारत निर्वाचन आयोग का दरवाजा खटखटाया है। पॉल ने शुक्रवार को दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त समेत सभी बड़े अधिकारियों से मुलाकात की। पॉल ने चुनाव आयोग को मुनूगोडू विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के दौरान धांधली और ईवीएम से की गई छेड़छाड़ के साक्ष्य भी सौंपे।

पॉल ने कहा, मुनूगोडू चुनाव परिणाम को रद्द करने के लिए उन्होंने भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त से मुलाकात की है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने मतदान के बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) को बदल दिया। जब हमने इसके बारे में आपत्ति ली, तो अधिकारियों ने हमारे साथ दुर्व्यवहार किया। जबकि हमने चुनाव आयोग के मौजूद अफसरों और स्थानीय अफसरों को ईवीएम के साथ छेड़छाड़ के साक्ष्य भी बताए, लेकिन उन्होंने हमारी एक बात नहीं सुनी।

पॉल ने आरोप लगाया कि मतदान वाले दिन भी मतदान केंद्र से महज 100 मीटर की दूरी पर ही सत्ताधारी पार्टी के लोग मतदाताओं को रुपये-पैसे के साथ कई प्रकार के प्रलोभन दे रहे थे। इसके अलावा सरकारी गाड़ी और अमले का उपयोग भी चुनाव प्रचार किया जा रहा था। इसका भी हमने चुनाव आयोग को सबूत दिया है। हमारी मांग है कि इस उपचुनाव को रद्द किया जाए। इस सीट पर फिर से केंद्रीय चुनाव आयोग के अफसरों की देखरेख में फिर से उपचुनाव किया जाए।

पॉल का कहना है कि उपचुनाव के दौरान स्थानीय अफसरों और चुनाव आयोग के अफसरों ने प्रदेश की सरकार के साथ मिलीभगत के साथ काम किया। उम्मीदवारों को भी मतगणना स्थल पर ज्यादा देर तक नहीं रुकने दिया। इसके अलावा बैलेट पेपर के साथ भी छेड़छाड़ की। इन्हीं सभी कारणों से परिणाम को बदलने का पूरा प्रयास किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें