फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Telangana Phone Tapping: केसीआर के दामाद के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस की मांग, कांग्रेस ने CBI को लिखा पत्र

Mon, 03 Jun 2024 06:37 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद (तेलंगाना)

सार

कांग्रेस सरकार में मंत्री कोमाटिरेड्डी वेंकट रेड्डी ने कहा कि फोन टैपिंग के पीछे का मास्टरमाइंड पूर्व एसआईजी डीजी प्रभावकर राव है। विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद पूर्व सीएम केसीआर के दामाद हरीश राव और प्रभाकर अमेरिका भाग गए। उन्होंने कहा, हमने रेड कॉर्नर नोटिस की मंजूरी के लिए सीबीआई को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
तेलंगाना के मंत्री कोमाटिरेड्डी वेंकट रेड्डी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलंगाना के मंत्री कोमाटिरेड्डी वेंकट रेड्डी ने आरोप लगाया कि फोन टैपिंग के आरोपों के बाद पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव के दामान हरीश राव अमेरिका भाग गए हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि केसीआर सरकार ने व्यापारियों और न्यायाधीशों सहित 1200 से अधिक फोन टैप किए। उन्होंने मामले की जांच कर रही एजेंसी केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से केसीआर के दामाद के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने की मांग की है। 

विज्ञापन


कांग्रेस सरकार में मंत्री रेड्डी ने कहा कि फोन टैपिंग के पीछे का मास्टरमाइंड पूर्व एसआईजी डीजी प्रभावकर राव है। प्रभाकर राव के निर्देश पर 1200 फोन टैप किए गए, जिनमें व्यवसायियों और यहां तक कि न्यायाधीशों के फोन भी शामिल हैं। यह सबूत है कि विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद पूर्व सीएम केसीआर के दामाद हरीश राव और प्रभाकर अमेरिका भेजा गया। उन्होंने कहा, हमने रेड कॉर्नर नोटिस की मंजूरी के लिए सीबीआई को पत्र लिखा है।

पूर्व डीसीपी के आरोप के बाद सामने आया मामला
फोन टैपिंग का मामला तब सामने आया, जब पूर्व डीसीपी पी राधाकृष्ण राव ने आरोप लगाया कि 2023 के विधानसभा चुनाव के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव के राजनीतिक प्रतिद्वंदियों पर नजर रखने के लिए कथित तौर पर कई राजनेताओं, व्यापारियों और टॉलीवुड हस्तियों के टेलीफोन उपकरणों की निगरानी की गई थी। आरोप सामने आने के बाद बीजेपी सांसद बंदी संजय ने तेलंगाना के पूर्व सीएम राव को गिरफ्तार करने की मांग की थी। संजय ने एक्स पर कहा कि बीआरएस शासन के तहत की गई फोन टैपिंग आपातकाल से भी बदतर है। यह संवैधानिक और मानवाधिकारों का उल्लंघन है। बीजेपी नेताओं और हमारे अनुयायियों की टैपिंग से केसीआर का बीजेपी से डर अब खुलकर सामने आ गया है। 
विज्ञापन


शराब घोटाले में फंसी बेटी को बचाना चाहते थे केसीआर: बंदी संजय
बीजेपी सांसद बंदी संजय ने कहा, अब यह स्पष्ट है कि पूर्व सीएम केसीआर शराब घोटाले में फंसी अपनी बेटी के. कविता को बचाने के बदले में विधायक खरीद-फरोख्त का मामला गढ़ना चाहते थे। उन्होंने कहा कि केसीआर ने न केवल कानून को धोखा दिया है, बल्कि फोन टैपिंग के जरिये नागरिकों के बुनियादी अधिकारों को भी कुचल दिया है। इसके अलावा बीजेपी सांसद संजय ने कहा कि केसीआर के साथ बीआरएस पार्टी के फोन टैपिंग में शामिल सभी लोगों पर मुकदमा चलाया जाना चाहिए। इसके साथ ही उन्हें उनके पदों से जनप्रतिनिधि के रूप में हटाने की जरूरत है। बीआरएस सदस्यता पर भी प्रतिबंध लगाने के बारे में सोचने की जरूरत है। 

बीजेपी सांसद ने कांग्रेस सरकार को घेरा
इस मामले पर बीजेपी सांसद संजय ने कांग्रेस सरकार को भी घेरा। उन्होंने कहा कि स्पष्ट सबूतों के बावजूद, कांग्रेस सरकार केसीआर को गिरफ्तार क्यों नहीं कर रही है। मुख्य आरोपी प्रभाकर राव को अमेरिका से वापस क्यों नहीं लाया गया। संजय ने कहा, भाजपा की मांग है कि केसीआर को तुरंत गिरफ्तार कर उन पर मुकदमा चलाया जाए। 

बीआरएस को साल 2023 में गंवानी पड़ी सत्ता
बता दें कि केसीआर के नेतृत्व वाली बीआरएस को साल 2023 के विधानसभा चुनाव में सत्ता गंवानी पड़ी, जिसके बाद रेवंत रेड्डी के नेतृत्व वाली कांग्रेस तेलंगाना में सत्ता में आई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें