फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Telangana: तेलंगाना कांग्रेस में आंतरिक कलह तेज, पीसीसी के 13 सदस्यों ने छोड़ा पद

Sun, 18 Dec 2022 09:22 PM IST
Jeet Kumar पीटीआई, हैदराबाद

सार

पीसीसी सदस्यों ने इस्तीफा देने की वजह को लेकर कहा कि अन्य दलों से कांग्रेस में आए लोगों को प्रमुखता मिली है इसलिए हम पीसीसी छोड़ रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलंगाना कांग्रेस में एक बार फिर कलह तेज हो गई हैं, रविवार को 13 पीसीसी सदस्यों ने इस्तीफा सौंप दिया। 13 सदस्यों में वरिष्ठ कांग्रेस विधायक दानसारी अनसूया (सीतक्का) और पूर्व विधायक वेम नरेंद्र रेड्डी शामिल हैं। पीसीसी सदस्यों ने इस्तीफा देने की वजह को लेकर कहा कि अन्य दलों से कांग्रेस में आए लोगों को प्रमुखता मिली है इसलिए हम पीसीसी छोड़ रहे हैं।

विज्ञापन


अविभाजित आंध्र प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री दामोदर राजनरसिंह ने तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के कुछ पूर्व नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने के संबंध में शनिवार को कहा था कि अगर दूसरे दलों से कांग्रेस में आने वालों को पार्टी में तवज्जो दी जाएगी, तो इससे मूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच क्या संदेश जाएगा। 

राजनरसिंह ने जब यह टिप्पणी की तब कांग्रेस विधायक दल के नेता मल्लू भट्टी विक्रमार्क, लोकसभा सदस्य एन. उत्तम कुमार रेड्डी, पूर्व सांसद मधु यशकी गौड़ और पार्टी विधायक टी. जयप्रकाश रेड्डी भी उनके साथ मौजूद थे। माना जा रहा है कि ये नेता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद ए. रेवंत रेड्डी से नाराज हैं।
विज्ञापन


पूर्व विधायक ई अनिल ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए वरिष्ठ नेताओं से साथ मिलकर काम करने और राज्य में पार्टी को फिर से सत्ता में लाने की अपील की गई है। उन्होंने कहा कि पार्टी में सभी वरिष्ठों का सम्मान करते हैं। अनिल ने कुछ पार्टी नेताओं के प्रवासी के रूप में कहने पर आपत्ति जताई। उन्होंने वरिष्ठ नेताओं से सरकारों (तेलंगाना में बीआरएस और केंद्र में बीजेपी) के खिलाफ एकजुट लड़ाई लड़ने का आग्रह किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें