फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलेक्टर ने पेश की मिसाल, बेटी का कराया सरकारी स्कूल में एडमिशन

Fri, 14 Jun 2019 06:25 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
विज्ञापन
कलेक्टर मसर्रत खानम आएशा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

अच्छी शिक्षा के लिए एक ओर जहां माता-पिता अपने बच्चों का एडमिशन महंगे निजी स्कूलों में कराने की दौड़ में शामिल हैं, वहीं दूसरी ओर तेलंगाना की एक कलेक्टर ने अपनी बेटी का एडमिशन सरकारी स्कूल में करवाकर मिसाल पेश की है। 

विज्ञापन


तेलंगाना के विकाराबाद की कलेक्टर मसर्रत खानम आएशा ने वहां से सरकारी अल्पसंख्यक आवासीय स्कूल में अपनी बेटी का पांचवी कक्षा में दाखिला कराया है। यह तेलंगाना माइनॉरिटी रेजीडेंशियल स्कूल हैदराबाद से 75 किलोमीटर दूर स्थित है।

मसर्रत खानम आएशा ने कहा कि इस स्कूल में अधिकतर गरीब लोगों के बच्चे पढ़ते हैं। यहां शिक्षा का स्तर अच्छा है और वहां बच्चे का संपूर्ण विकास हो सकता है। इसीलिए उन्होंने महंगे निजी स्कूल के स्थान पर उन्होंने इस स्कूल का चयन किया। 
विज्ञापन


यह तेलंगाना माइनॉरिटी रेजीडेंशियल एजुकेशनल इंस्टीट्यूय सोसाइटी के सचिव ने आएशा के इस प्रयास की तारीफ करते हुए कहा कि कलेक्टर का यह प्रयास सराहनीय है। इससे अल्पसंख्यकों को प्रेरणा मिलेगी साथ ही इससे अल्पसंख्यकों में लड़कियों की शिक्षा को लेकर कई बदलाव आ सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें