फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेलंगाना: हिंदू देवताओं का मजाक उड़ाकर विवाद में फंसे CM रेवंत रेड्डी, BJP-BRS ने की माफी की मांग

Tue, 02 Dec 2025 06:16 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद।

सार

तेलंगामा के सीएम रेवंत रेड्डी के हिंदू देवताओं पर दिए बयान के बाद सियासी घमासान मच गया है। सीएम रेड्डी हिंदू देवताओं का मजाक उड़ाने को लेकर विपक्ष के निशाने पर आ गए हैं। भाजपा और बीआरएस ने मुख्यमंत्री से तुरंत माफी की मांग की है।
विज्ञापन
ए. रेवंत रेड्डी, सीएम, तेलंगाना - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलंगाना के मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता रेवंत रेड्डी द्वारा कथित तौर पर हिंदू देवताओं का मजाक उड़ाने को लेकर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। राज्य की विपक्षी पार्टियों भाजपा और बीआरएस ने मुख्यमंत्री से तुरंत माफी की मांग की है।

विज्ञापन


एक कार्यक्रम में बोलते हुए मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कहा, हिंदू कितने भगवानों को मानते हैं? तीन करोड़ हैं? इतने सारे क्यों हैं? जो लोग अविवाहित हैं उनके लिए एक भगवान हैं हनुमान। जो लोग दो बार शादी करते हैं उनके लिए एक अलग भगवान हैं और जो लोग शराब पीते हैं उनके लिए एक अलग भगवान हैं। मुर्गी की बलि के लिए एक अलग....दाल और चावल के लिए एक है। हर ग्रुप का अपना भगवान है।

सीएम रेड्डी का इस बयान विपक्षी नेताओं ने जमकर आलोचना की है। भाजपा नेता चिक्कोटी प्रवीण ने कहा कि राज्य भर के हिंदू रेड्डी की टिप्पणी से "शर्मिंदा" महसूस कर रहे हैं। मुख्यमंत्री को माफी मांगनी चाहिए और अपना बयान वापस लेना चाहिए।

विज्ञापन

विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन का आह्वान
केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी, बंदी संजय कुमार और तेलंगाना भाजपा नेताओं ने मंगलवार को मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी के कथित ‘हिंदू विरोधी’ बयान की कड़ी आलोचना की और राज्य में हिंदुओं से एकजुट होने की अपील की। राज्य भाजपा अध्यक्ष एन. रामचंदर राव ने रेवंत रेड्डी के खिलाफ 3 दिसंबर को पूरे तेलंगाना में विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन का आह्वान किया है।

अपने बयान में किशन रेड्डी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने हाल ही में जुबली हिल्स उपचुनाव प्रचार के दौरान कहा था कि "कांग्रेस का मतलब मुसलमान है और मुसलमान का मतलब कांग्रेस है"। उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि मुख्यमंत्री एआईएमआईएम के साथ अपनी दोस्ती के कारण हिंदुओं और हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ अहंकारी टिप्पणियां कर रहे हैं। रेड्डी ने कहा, "तेलंगाना में भी हिंदुओं के एकजुट होने का समय आ गया है। रेवंत रेड्डी और कांग्रेस पार्टी को हिंदुओं की ताकत दिखाने का समय आ गया है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें