प्रदर्शन क्या बोले तेलंगाना के डिप्टी सीएम मल्लू भट्टी?
इस विरोध प्रदर्शन को लेकर तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह मामला ओबीसी समाज से जुड़ा है। हमारी सरकार ने विधानसभा में यह बिल पास किया है और इसे राज्यपाल के जरिए राष्ट्रपति को भेजा गया है। उन्होंने कहा कि अब हम राष्ट्रपति से अपील कर रहे हैं कि वे इसे जल्द मंजूरी दें, ताकि आने वाले स्थानीय निकाय चुनावों और शिक्षा के क्षेत्र में इस कानून को लागू किया जा सके। उन्होंने बताया कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री, कांग्रेस विधायक और कई नेता इसी मुद्दे को लेकर दिल्ली आए हैं। उनका मकसद ओबीसी समाज को न्याय दिलाना है।
इन नेताओं ने भी दी प्रतिक्रिया
इसके साथ ही कांग्रेस नेता विजयशांति ने कहा कि हम वर्षों से ओबीसी आरक्षण के लिए लड़ रहे हैं। जैसे सोनिया गांधी ने तेलंगाना बनाया था, वैसे ही हम 42% आरक्षण भी लेकर रहेंगे। वहीं बिहार के सांसद पप्पू यादव ने भी रेवंत रेड्डी की तारीफ करते हुए कहा कि अगर देश में कोई क्रांति शुरू होती है, तो वह दक्षिण भारत से शुरू होती है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने देश भर में पदयात्रा की, जो कोई और नहीं कर सकता। तो तमिलनाडु की कांग्रेस नेता ज्योथिमणि ने कहा कि तमिलनाडु में पहले से ही 50% से ज्यादा आरक्षण है और अब तेलंगाना भी उसी रास्ते पर है।