फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैयार हो रहा है गैर-कांग्रेसी और गैर-बीजेपी मोर्चा, 27 अप्रैल को तेलंगाना CM करेंगे बड़ा ऐलान

Wed, 07 Mar 2018 10:02 PM IST
एजेंसी, हैदराबाद 
विज्ञापन
विज्ञापन

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव भाजपा और कांग्रेस के बगैर अपने तीसरे मोर्चे ‘फेडरल फ्रंट’ का एलान 27 अप्रैल को करेंगे। इसी दिन तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) का स्थापना दिवस मनाया जाता है। 

विज्ञापन


राव ने पिछले हफ्ते कहा था कि वह प्रभावशाली बदलाव लाने के लिए राष्ट्रीय राजनीति में सक्रिय रहना चाहते हैं और समान विचारधारा वाले दलों का एक मंच गठित करने के लिए अन्य नेताओं के संपर्क में हैं। 

टीआरएस के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि केसीआर पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर 27 अप्रैल को राष्ट्रीय नेताओं को एकजुट करने के लिए प्रयासरत हैं। 

यह कार्यक्रम संभवत: हैदराबाद में ही होगा। हालांकि उनसे जब पूछा गया कि इस कार्यक्रम में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और टीडीपी प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू, सपा और बसपा के नेताओं को भी आमंत्रित किया गया है, तो उन्होंने इस पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें