डिवाइडर से टकराकर कार में लगी आग
- फोटो : ANI
तेलंगाना के मुंडुलापाडु रोड पर एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां एक कार डिवाइडर से टकरा गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई है। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। डिवाइडर से टकराते ही कार में अचानक आग लग गई। इस दौरान आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पा लिया है। नंदीगामा के डीएमपी जनार्दन नायडू ने हादसे की जानकारी दी।