तेलंगाना के फर्नीचर गोदाम में आग
- फोटो : ANI
हैदराबाद से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां नामपल्ली इलाके में शनिवार सुबह एक फर्नीचर गोदाम में आग लग गई। मौके पर एनडीआरएफ और दमकल विभाग की टीम बचाव और अग्निशमन कार्य में जुटी हुई है। मामले में हैदराबाद सिटी पुलिस के कमिश्नर वीसी सज्जनार ने बताया कि आग लगने की वजह से अब तक की जांच में पता चला है कि तीन से चार लोग भवन के अंदर फंसे हुए हैं।
उन्होंने कहा कि हम सभी फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकालने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। दमकल और एनडीआरएफ की टीम ने आग को फैलने से रोकने के लिए आसपास के इलाकों को खाली करवा दिया है। मौके पर मौजूद अधिकारी बचाव कार्य में तेजी ला रहे हैं ताकि किसी को भी नुकसान न पहुंचे। अधिकारियों ने आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है और राहत कार्य जारी है।
खबर अपडेट की जा रही है...