फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेलंगाना: बीजेपी विधायक ने कहा- हिंदू विरोधी पार्टी के प्रोटेम स्पीकर के सामने नहीं लूंगा शपथ

Sun, 06 Jan 2019 06:24 PM IST
शशांक गौर न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
T Raja Singh Lodh
विज्ञापन

अपने बयानों के लिए चर्चा में रहनेवाले तेलंगाना के बीजेपी विधायक राजा सिंह लोध ने प्रोटेम स्पीकर के सामने शपथ लेने से मना कर दिया है। तेलंगाना में एआईएमआईएम के विधायक मुमताज खान प्रोटेम स्पीकर बनाये जाने वाले हैं। राजा सिंह लोध ने तेलंगाना के सीएम चंद्रशेखर राव से निर्णय बदलने का भी आग्रह किया है। 

विज्ञापन

 


तेलंगाना की गोशामहल विधानसभा सीट से विधायक राजा सिंह लोध का कहना है कि वह ऐसे प्रोटेम स्पीकर के सामने शपथ नहीं लेंगे, जिनकी पार्टी हिंदुओं को खत्म करने की बात करती है। उनका कहना है कि जो स्पीकर बाद में निर्वाचित होगा, वह उनके चैंबर में जाकर शपथ ले लेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राजा सिंह ने कहा है कि वह उस पार्टी के विधायक के सामने शपथ नहीं लेंगे, जो हिंदुओं को खत्म करने की बात करते हैं। उस पार्टी के विधायक से मैं शपथ नहीं लूंगा, जो देश में युद्ध करने की बात करते हैं, वंदेमातरम नहीं गाते, भारत माता की जय नहीं बोलते। ऐसी गंदी पार्टी के विधायक के सामने मैं शपथ नहीं लूंगा। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें