फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FIR: तेलंगाना के भाजपा विधायक के खिलाफ केस दर्ज, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप

Wed, 08 Jun 2022 03:30 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

हैदराबाद के कंचनबाग थाने में राजा सिंह के खिलाफ भादंवि की धारा 295ए के तहत केस दर्ज किया गया है। मोहम्मद अली नाम के शख्स की शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया गया है। अली पेशे से हैदराबाद के व्यवसायी हैं।
 
विज्ञापन
तेलंगाना के भाजपा विधायक राजा सिंह - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हैदराबाद पुलिस ने तेलंगाना के भाजपा विधायक राजा सिंह के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की है। आरोप है कि उन्होंने एक विशेष समुदाय की धार्मिक मान्यताओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की। सिंह तेलंगाना के गोशामहल से विधायक हैं।
विज्ञापन

हैदराबाद के कंचनबाग थाने में राजा सिंह के खिलाफ भादंवि की धारा 295ए के तहत केस दर्ज किया गया है। मोहम्मद अली नाम के शख्स की शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया गया है। अली पेशे से हैदराबाद के व्यवसायी हैं।
कंचनबाग थाने के सीआई उमा महेश्वर ने बताया कि हमने विधायक राजा सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है। शिकायतकर्ता मोहम्मद अली ने कहा है भाजपा विधायक का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें राजा सिंह एक समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत करते नजर आ रहे हैं। मामले की जांच चल रही है। वीडियो की प्रामाणिकता और उसकी तारीख व समय की भी अभी पुष्टि नहीं हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें