फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री डालेंगे तेलंगाना में डेरा: हर विधानसभा क्षेत्र में जाकर बताएंगे राज्य सरकार की नाकामियां

सार

भाजपा सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पार्टी से जुड़े सभी शीर्ष नेताओं को तेलंगाना में दो दिन पहले से डेरा डालने के लिए कह दिया गया है। मंत्रियों के अलावा पार्टी संगठन के शीर्ष पदाधिकारी, विभिन्न राज्यों के लोकप्रिय नेता और कार्यकर्ता अलग-अलग विधानसभाओं में लोगों से मुलाकात करेंगे...
विज्ञापन
बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक - फोटो : Agency (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 2-3 जुलाई को हैदराबाद में होनी है। इस बैठक से ठीक पहले दो दिन यानी 30 जून और एक जुलाई को केंद्र सरकार के सभी मंत्री तेलंगाना के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में जनसंपर्क करेंगे। इस दौरान वे जनता को केंद्र सरकार की नीतियों की जानकारी देंगे। इसके माध्यम से पार्टी तेलंगाना के विभिन्न वर्गों में अपनी पैठ बनाने की कोशिश करेगी।

विज्ञापन


भाजपा सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पार्टी से जुड़े सभी शीर्ष नेताओं को तेलंगाना में दो दिन पहले से डेरा डालने के लिए कह दिया गया है। मंत्रियों के अलावा पार्टी संगठन के शीर्ष पदाधिकारी, विभिन्न राज्यों के लोकप्रिय नेता और कार्यकर्ता अलग-अलग विधानसभाओं में लोगों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान वे राज्य सरकार की नाकामियों के साथ-साथ केंद्र सरकार की उपलब्धियों के बारे में जनता को जागरूक करेंगे।

दक्षिण भारत अभियान में अहम तेलंगाना

तेलंगाना में अगले वर्ष विधानसभा चुनाव होने हैं। भाजपा तेलंगाना में अपने लिए विशेष संभावनाएं देख रही है। दक्षिण भारत में पार्टी की पहुंच अभी तक कर्नाटक तक सीमित रही है। पिछले विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ टीआरएस को कुल 119 विधानसभा सीटों में से 88 पर जीत मिली थी। भाजपा को केवल पांच सीटों पर सफलता मिली थी।

लेकिन विधानसभा चुनाव के बाद से राज्य में परिस्थितियां तेजी से बदली है। पिछले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने यहां चार सीटों पर सफलता पाई थी। पार्टी ने स्थानीय चुनाव में भी बेहतर प्रदर्शन किया था। वहीं, सत्तारूढ़ पार्टी भ्रष्टाचार के आरोपों में बुरी तरह घिरी हुई है। मुख्यमंत्री के करीबियों पर जमीन कब्जाने और राज्य सरकार के ठेकों पर नियंत्रण करने के आरोप हैं। भाजपा इन परिस्थितियों में अपने लिए संभावना तलाश रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें