फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेलंगाना में सोनिया-राहुल की रैली, कहा- के सी राव ने सिर्फ अपने फायदे के लिए सबकुछ किया

Fri, 23 Nov 2018 08:43 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सोनिया गांधी और राहुल गांधी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन
तेलंगाना विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष शुक्रवार को प्रदेश पहुंचे और मेछल में चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान दोनों नेताओं ने टीआरएस प्रमुख व कार्यवाहक मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव पर जनता के हितों की अनदेखी का आरोप लगाया।
विज्ञापन


सोनिया गांधी ने कहा, एक मां जानती है कि नए जन्मे बच्चे को किस तरह संभाला जाता है। ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि तेलंगाना के जन्म के बाद आप लोगों की जिम्मेदारी ऐसे हाथों में पहुंच गई जिन्होंने सिर्फ अपनी परवाह की, आपकी नहीं। तेलंगाना के गठन के बाद टीआरएस सरकार में अपेक्षित विकास नहीं हुआ। टीआरएस सरकार ने अल्पसंख्यकों, महिलाओं, छात्रों की अनदेखी की, मुख्यमंत्री के सी राव ने अपने लिए और अपने करीबियों के लिए काम किया। 
वहीं राहुल गांधी ने कहा कि जब तेलंगाना की जनता ने नए राज्य का सपना देखा था तब यह सोनिया गांधी जी ही थीं जो जनता के लिए खड़ी हुईं। अगर किसी ने तेलंगाना का निर्माण किया है तो वो है यहां की जनता जिसने इसके लिए खून और पसीना बहाया। राज्य के गठन में सोनिया गांधी जी की भी भूमिका थी। 
विज्ञापन

राहुल गांधी ने टीआरएस प्रमुख के सी राव पर निशाना साधते हुए कहा कि तेलंगाना को पांच सालों तक सिर्फ एक व्यक्ति ने चलाया और अपने परिवार के फायदे के लिए सबकुछ किया। तेलंगाना में टीआरएस का शासन समाप्त होने वाला है।

बता दें कि तेलंगाना में 7 दिसंबर को मतदान होना है और इसके लिए प्रचार जोरों से चल रहा है। राज्य में समय से 9 महीने पहले ही चुनाव हो रहे हैं क्योंकि चंद्रशेखर राव ने इस्तीफा देकर चुनाव की सिफारिश की थी। यहां कांग्रेस ने टीडीपी और अन्य दलों के साथ गठबंधन किया है। 

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें