सूर्यापेट की रैली में राहुल गांधी, चंद्रबाबू नायडू और महागठबंधन के अन्य नेता।
तेलंगाना विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल आज कोदाद के सूर्यापेट पहुंचे। इस दौरान राहुल गांधी के साथ महागठबंधन के दूसरे नेता भी मौजूद थे। अपने भाषण में राहुल गांधी ने केसी राव सरकार को निशाने पर लेते हुए लोगों को मेड इन तेलंगाना का सपना दिखाया।
राहुल गांधी ने कहा, आपके कपड़े और मोबाइल पर मेड इन चाइना लिखा रहता है। हम चाहते हैं कि एक दिन ऐसा भी आए कि आपके कपड़ों और मोबाइल पर मेड इन तेलंगाना लिखा हुआ हो।
राहुल गांधी के साथ महागठबंधन के दूसरे नेता आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू और अन्य नेता भी मौजूद थे। बता दें कि इस बार कांग्रेस का टीडीपी और अन्य दलों के साथ गठबंधन हुआ है।
तेलंगाना में भाजपा और टीआरएस को पछाड़ने के लिए कांग्रेस ने विपक्षी दलों के साथ गठबंधन किया है । इसमें एन चंद्रबाबू नायडू की तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा), भाकपा और नवगठित तेलंगाना जन समिति (तेजस) शामिल है। राज्य में भाजपा और टीआरएस अलग-अलग चुनाव मैदान में हैं।