फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेलंगाना चुनाव: कुल 73 फीसदी मतदान हुआ, फिल्म सितारे भी दिखे कतार में

Fri, 07 Dec 2018 03:52 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
तेलंगाना में महबूबनगर के कांग्रेस उम्मीदवार पर हमला - फोटो : ANI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

तेलंगाना में शुक्रवार को विधानसभा चुनाव के लिए हुए मतदान में 73.20 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। राज्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के कार्यालय ने शनिवार रात को बताया कि सर्वाधिक मतदान मधीरा विधानसभा क्षेत्र में हुआ। वहां 91.65 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। इसके बाद अलेयर में 91.33 फीसदी, मुनुगोडे में 91.07 फीसदी, नरसपुर में 90.53 फीसदी, भोंगीर में 90.53 और नरसामपेट में 90.06 फीसदी मतदान हुआ। सबसे कम मतदान चारमीनार में 40.18 फीसदी हुआ। इसके बाद याकूतपुरा में 41.24 फीसदी, मालकपेट में 42.74, नामपल्ली में 44.02, जुबली हिल्स में 45.61, चंद्रयानगुट्टा में 46.11 और सिकंदराबाद छावनी में 49.05 फीसदी मतदान हुआ।

चुनाव आयोग ने कहा, अब भी कई जगहों पर वोटिंग हो रही है। अब तक 67 फीसदी वोटिंग, पिछली बार 69य5 फीसदी मतदान हुआ था। 
 

03:51 PM, 07-Dec-2018

तेलंगाना में दोपहर तीन बजे तक 56.17 फीसदी मतदान हुआ। 

विज्ञापन

कांग्रेस उम्मीदवार पर हमला

महबूबनगर की कलवाकुर्ती विधानसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार वामशी चंद रेड्डी पर कुछ बदमाशों ने कथित तौर पर हमला कर दिया। उन्हें निजाय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। 
 

 

02:20 PM, 07-Dec-2018

मुख्यमंत्री केसीआर ने डाला वोट

तेलंगाना के कार्यवाहक मुख्यमंत्री, केसीआर ने सिद्दीपेट के मतदान केंद्र पर वोट किया। उनके अलावा कार्यवाहक मंत्री केटी रामाराव ने भी अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।
 


 


 

विज्ञापन
01:46 PM, 07-Dec-2018

दोपहर 1 बजे तक 49 फीसदी वोटिंग

तेलंगाना चुनाव में अब तक 49.15 फीसदी मतदान की खबर है। आपको बता दें कि साल 2014 में हुए पहले चुनाव में राज्य में 69 फीसदी मतदान हुआ था। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि आज पुराना  रिकॉर्ड टूट सकता है। 

12:57 PM, 07-Dec-2018

भाजपा सांसद बंडारू दत्तात्रेय ने डाला वोट

भाजपा सांसद बंडारु दत्तात्रेय ने मुशीराबाद के रामनगर में अपने वोट के हक का इस्तेमाल किया। उन्होंने बूथ नंबर 229 पर वोट डाला।
 

 

12:35 PM, 07-Dec-2018

सानिया मिर्जा ने डाला वोट

टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने हैदराबाद के फिल्म नगर सांस्कृतिक केंद्र में पहुंचकर अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। 
 



 

11:55 AM, 07-Dec-2018

11 बजे तक 23 फीसदी वोटिंग

सुबह 11 बजे तक तेलंगाना में बंपर वोटिंग की खबर है। 23 फीसदी मतदान हो चुका है। इस बीच तेलुगू सुपरस्टार चिरंजीव, अल्लू अर्जुन और बाहुबली के निर्देशक एसएस राजामौली वोट डाल चुके हैं।

 

 

ज्वाला गुट्टा का नाम मतदाता सूची में नहीं


मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा का नाम मतदाता सूची से गायब हो गया है। इस बात की जानकारी खुद उन्होंने ट्वीट कर दी है। ज्वाला ने लिखा है, " ऑनलाइन चेक करने के बाद अपना नाम मतदाता सूची से गायब देखकर हैरान हूं!!"

उन्होंने आगे चुनावों के साफ-सुथरा होने पर भी सवाल उठाया। 
   

 

ओवैसी ने डाला वोट

एआईएमआईएम के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। आपको बता दें कि ओवैसी की पार्टी 119 में से महज 8 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। ये आठों सीटें हैदराबाद में हैं। 
 

तेलंगाना में सुबह 9 बजे तक 8.97 फीसदी मतदान हुआ। 
 

 

तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री कादियान श्रीहरि ने वारंगल में अपना वोट डाला। 
 

 

हैदराबाद में जुबली हिल्स में बूथ संख्या 152 में अपना वोट डालने के लिए अभिनेता अलू अर्जुन अपनी बारी के इंतजार में कतार में खड़े हैं। 
 

 

अभिनेता अक्कीनेनी नागार्जुन और उनकी पत्नी और अभिनेत्री अमला अक्कीनेनी हैदराबाद के जुबली हिल्स में बूथ संख्या 151 में अपने वोट डालने के लिए एक कतार में खड़े हैं। 
 

 

हैदराबाद: एंबरपेट में जीएचएमसी इंडोर स्टेडियम के मतदान केंद्र में तकनीकी समस्या के कारण मतदान अभी शुरू नहीं हुआ है। राज्य में मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ। 
 

 

तेलंगाना: राज्य सिंचाई मंत्री टी हरीश राव सिद्दीपेट क्षेत्र में मतदान बूथ संख्या 102 में अपना वोट डालते हुए। 
 

 

तेलंगाना चुनाव: कुल 73 फीसदी मतदान हुआ, फिल्म सितारे भी दिखे कतार में

Telangana Assembly Election Voting News Update: मतदान पूरे उत्साह के साथ जारी

तेलंगाना विधानसभा चुनाव में शुक्रवार को 119 सीटों पर वोट डाले गए। राज्य में सत्तारूढ़ टीआरएस, कांग्रेस की अगुवाई वाले गठबंधन और भाजपा में त्रिकोणीय मुकाबला होने की संभावना है। तेलंगाना में पहली बार मतदाता सत्यापन पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपैट) का उपयोग किया गया। 



 

446 उड़नदस्ते मुस्तैद 

राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) रजत कुमार ने बताया कि चुनाव में किसी भी गड़बड़ी से निपटने के लिए करीब 446 उड़नदस्ते मुस्तैद रहेंगे। वहीं, 448 निगरानी टीमें हालात पर नजर रखेंगी। साथ ही, 224 वीडियो निगरानी टीमें भी बनाई गई हैं। राज्य विधानसभा चुनाव को सुगम बनाने के लिए डेढ़ लाख से अधिक मतदान अधिकारी चुनाव तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। राज्य में कुल 2. 80 करोड़ मतदाता विधानसभा चुनाव में अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। इस चुनाव के लिए कुल 32,815 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 

अतिरिक्त महानिदेशक (कानून व्यवस्था) जितेंद्र नेबताया कि 25,000 केंद्रीय सुरक्षा बलों और अन्य राज्यों के 20,000 बलों सहित करीब एक लाख पुलिसकर्मी चुनाव ड्यूटी में लगाए गए हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि वामपंथी उग्रवाद प्रभावित सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई। 

तेलंगाना विधानसभा चुनाव मूल रूप से अगले साल लोकसभा चुनाव के साथ - साथ होना था लेकिन राज्य कैबिनेट की सिफारिश के मुताबिक छह सितंबर को विधानसभा भंग कर दी गई थी। मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने समय से पहले चुनाव कराने का विकल्प चुन कर एक बड़ा दाव चला था।

टीआरस से कांग्रेस गठबंधन का मुकाबला

सत्तारूढ़ टीआरएस को कड़ी चुनौती देने के लिए कांग्रेस ने टीडीपी, तेलंगाना जन समिति और भाकपा के साथ एक गठबंधन बनाया है। आरएस और भाजपा ने यह चुनाव अपने-अपने दम पर लड़ने का फैसला किया है। राव अपनी पार्टी की ओर से स्टार प्रचारक थे जबकि कांग्रेस और भाजपा ने अपने-अपने कद्दावर नेताओं को चुनाव प्रचार के लिए उतारा। 

कांग्रेस के लिए संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी सहित अन्य नेताओं ने चुनाव रैलियों के संबोधित किया, जबकि भाजपा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह सहित अन्य नेताओं ने चुनाव प्रचार किया। राहुल ने तेदेपा प्रमुख व आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू के साथ एक संयुक्त सभा को भी संबोधित किया था। 

हालांकि, पिछला चुनाव (2014) टीडीपी के साथ गठजोड़ कर लड़ने वाली भाजपा ने कहा कि उसने इस बार मुकाबले को त्रिकोणीय कर दिया है। चुनाव मैदान में एक ट्रांसजेंडर सहित कुल 1,821 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। मतगणना 11 दिसंबर को होगी।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें