फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेलगांना चुनाव 2018: उम्मीदवार अब रोजाना 10 हजार रुपये ही खर्च कर सकेंगे

Fri, 16 Nov 2018 08:27 PM IST
भाषा
विज्ञापन
Election Commission
विज्ञापन

तेलंगाना के मुख्य चुनाव अधिकारी रजत कुमार ने शुक्रवार को यहां कहा कि निर्वाचन आयोग ने चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के लिए नकदी खर्च की सीमा घटा दी है और कोई भी उम्मीदवार अब पूर्व के 20 हजार रुपये की जगह प्रतिदिन केवल 10 हजार रुपये ही खर्च कर पाएगा।

विज्ञापन


कुमार ने कहा कि निर्वाचन आयोग के फैसले की जानकारी उन्हें बृहस्पतिवार को मिली है। इन निर्देशों को कड़ाई से क्रियान्वित किया जाएगा। निर्वाचन आयोग ने तेलंगाना में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के वास्ते खर्च के लिए ऊपरी सीमा 28 लाख रुपये तय की है।

रजत कुमार ने कहा, ‘‘नकदी खर्च की सीमा घटाकर प्रतिदिन के लिए 10 हजार रुपये कर दी गई है। पहले यह 20 हजार रुपये थी। इससे चुनाव के दौरान अवैध धन प्रवाह को रोकने में मदद मिलेगी। हम नियमित आधार पर वित्त मंत्रालय की खुफिया शाखा से संपर्क कर रहे हैं।’’ मतदाताओं को लुभाने के लिए धन बांटे जाने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि नागरिक समाज को इस बुराई को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें