पिछले साल इस शख्स का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह ट्रंप की पूजा करते दिखा था। इसने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की एक तस्वीर अपने पूजा घर में लगा रखी है और हर सुबह ट्रंप के तस्वीर के सामने वह मत्था टेकता है। जब ट्रंप की तस्वीर की पूजा करते वीडियो को उसने अपने सोशल मीडिया पर डाला था तो वह वीडियो बाद में वायरल हो गया था।
Bussa Krishna performed Abhishek Donald Trump
- फोटो : ANI
तेलंगाना के एक छोटे से गांव जनगांव निवासी बुसा कृष्णा हर सुबह ट्रंप के तस्वीर के सामने फूल चढ़ाकर आर्शीवाद लेता है। उसके लिए ट्रंप किसी भगवान से कम नहीं हैं। सवाल उठना लाजिमी है कि कृष्णा, अमेरिकी राष्ट्रपति को 'भगवान' की तरह क्यों पूजता है?
Bussa Krishna performed Abhishek Donald Trump
- फोटो : ANI
खबरों के अनुसार, अमेरिका के एक पूर्व नौसैन्य कर्मी के भारतीय इंजीनियर श्रीनिवास कुचिभोटला की हत्या कर देने की घटना ने उसे अंदर से झकझोर दिया था। कृष्णा की मानें तो इस घटना ने उसे इस कदर परेशान कर दिया कि उसने दुनिया को यह बताना जरूरी समझा कि भारतीय अमेरिकी लोगों को कितना प्यार करते हैं।
उसी दिन से उसने इस उम्मीद के साथ ट्रंप की पूजा शुरू कर दी कि एक दिन अमेरिकी, भारतीयों का प्रेम समझ पाएंगे। बुसा का मानना है कि प्यार से आप किसी को भी जीत सकते हैं। फिलहाल, बुसा कृष्णा के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मूर्ति स्थापित करने की खबर जैसे-जैसे फैल रही है, लोग उसके बारे में खूब चर्चा कर रहे हैं।