फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBI के सामने पेश नहीं हुए तेजस्वी, मांगा दो हफ्ते का वक्त

Tue, 26 Sep 2017 12:11 PM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
विज्ञापन
तेजस्वी यादव - फोटो : ANI
विज्ञापन
रेलवे टेंडर घोटाले के आरोपों में घिरे लालू प्रसाद यादव के बेटे और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से और वक्त मांगा है। तेजस्वी के वकील ने सीबीआई के सामने उनकी ओर से दो हफ्ते का वक्त मांगा है। इससे पहले सीबीआई ने उन्हें समन भेज कर आज यानि मंगलवार को पेश होने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


वहीं आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव भी इस आरोप में घिरे हुए हैं और उन्होंने भी सोमवार को सीबीआई के सामने दो हफ्ते का वक्त दिए जाने की मांग उठाई थी। दरअसल, रेलवे के होटल को लीज पर दिए जाने के बदले जमीन लेने के मामले में लालू और तेजस्वी से सीबीआई पूछताछ करना चाहती है।

Tejashwi Yadav's lawyer reached CBI office & sought 2 weeks time. CBI had summoned Tejashwi Yadav to appear today— ANI (@ANI) September 26, 2017
विज्ञापन



मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लालू की पत्नी और पूर्व सीएम राबड़ी देवी को जांच अधिकारी के सामने 26 सितंबर को पेश होने को कहा गया। इससे पहले सीबीआई ने 16 मई को बेनामी संपत्ति मामले में उनके यहां छापेमारी की थी। उस छापेमारी में सीबीआई ने ने दिल्ली, पटना, रांची, पुरी और गुरुग्राम समेत 12 ठिकानों पर छापेमारी की थी।

बता दें कि लालू यादव पर आरोप है कि रेलमंत्री रहने के दौरान उन्होंने रांची और पुरी समेत अन्य रेलवे होटलों के विकास और मरम्मत का ठेका निजी कंपनियों को दिया था, जो रेलवे के हेरिटेज होटल थे। उन्होंने रेल मंत्री रहते हुए इन होटलों को अपने करीबियों को लीज पर बेच डाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें