फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tejas Crash: दुबई एयर शो में तेजस के क्रैश पर राहुल गांधी ने जताया दुख, पायलट के परिवार के प्रति जताई संवेदना

Fri, 21 Nov 2025 06:12 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन
भारत के पहले स्वदेशी लड़ाकू विमान के तौर पर पहचान बना चुका तेजस शुक्रवार को दुबई में जारी एयर शो के दौरान अचानक क्रैश हो गया। इस घटना में तेजस उड़ा रहे पायलट की मौत हो गई। वायुसेना ने इस मामले में कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का गठन किया है, जो कि घटना की वजहों की जांच करेगी। इस बीच इस घटना को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट किया है। 
विज्ञापन


राहुल ने कहा, "दुबई एयर शो में तेजस के क्रैश में हमारी वायुसेना के बहादुर पायलट की मौत पर गहरा दुख हुआ। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं। पूरा देश उनकी निडरता और सेवा के सम्मान में उनके साथ खड़ा है।"

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें