फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: तेजस एक्सप्रेस में खाना खाने से 24 यात्री बीमार, मचा हडकंप

Sun, 15 Oct 2017 10:21 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 देश की पहली हाई स्पीड ट्रेन तेजस एक्सप्रेस में रविवार को फूड प्वॉयजनिंग से 26 यात्री बीमार हो गए। बीमार यात्रियों के इलाज के लिए ट्रेन को कोंकण के चिपलून स्टेशन पर रोका गया। यहां उन्हें लाइफ केयर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। ट्रेन गोवा से मुंबई जा रही थी। 
विज्ञापन


आईआरसीटीसी के बयान के मुताबिक ट्रेन नंबर 22120 तेजस एक्सप्रेस में सफर कर रहे यात्रियों में फूड प्वॉयजनिंग की खबर मिलते ही इसे चिपलून में रोक लिया गया। यहां रेलवे के डॉक्टरों ने उनका इलाज किया। कुछ यात्रियों को लाइफ केयर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। 

पढ़ें- कैग रिपोर्ट का दावा इंसानों के खाने लायक नहीं है रेलवे का खाना    

कोंकण रेलवे के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर संजय गुप्ता ने बताया की गोवा से मुंबई जा रही तेजस एक्सप्रेस में यात्रियों नाश्ता करने के लिए कुछ यात्रियों ने परेशानी महूसस की। कुछ यात्रियों को फूड प्वॉयजनिंग हो गई थी। उन्हें रेलवे के डॉक्टरों की ओर देखे जाने के बाद चिपलून के लाइफ केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि इनमें से किसी भी स्थिति गंभीर नहीं थी। 
विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों ने ट्रेन में परोसे गए नाश्ते का सैंपल लिया। अधिकारियों के मुताबिक ट्रेन में नाश्ते के 220 पैकेट परोसे गए थे। कैटरिंग सर्विस के डायरेक्टर ने भी अपनी जांच शुरू कर दी है। 
  #FLASH 24 pax fell ill after consuming food from on-board pantry car operator of Karmali-Chatrapati Shivaji Maharaj Terminus Tejas Express. — ANI (@ANI) October 15, 2017
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें