फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tejas Express: दोबारा पटरी पर दौड़ेगी तेजस एक्सप्रेस, हर सप्ताह की जा रही है समीक्षा

Thu, 10 Dec 2020 05:09 AM IST
गौरव पाण्डेय डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
तेजस एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

देश की पहली कॉरपोरेट ट्रेन तेजस एक्सप्रेस एक बार फिर शुरू हो सकती है। आईआरसीटीसी ने ट्रेन शुरू करने के लिए रिव्यू का दौर शुरू कर दिया है। ट्रेन को दोबारा चलाने को लेकर हर सप्ताह आईआरसीटीसी द्वारा रिव्यू मीटिंग की जा रही है। आगामी कुछ दिनों के भीतर तेजस एक्सप्रेस फिर से पटरी पर दौड़ती हुई नजर आएगी। 

विज्ञापन


त्योहारों के मद्देनजर भीड़ को देखते हुए लखनऊ-दिल्ली और अहमदाबाद-मुंबई के बीच दोनों तेजस एक्सप्रेस को 17 अक्तूबर से शुरू किया गया था। लेकिन ट्रेन में यात्रियों की कमी की वजह से इसे बंद कर दिया गया था। 


आईआरसीटीसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर अमर उजाला से कहा, 'तेजस एक्सप्रेस को लेकर अधिकारियों द्वारा हर सप्ताह एक रिव्यू मीटिंग की जा रही है। यात्रियों की बढ़ती डिमांड और कोरोना के मामलों में कमी को देखते हुए ट्रेन जल्दी ही शुरू की जा सकती है। पिछली बार की तुलना में अभी यात्रियों की डिमांड ट्रेन को लेकर बढ़ रही है।'
विज्ञापन


उन्होंने आगे बताया, 'शुरुआत के दिनों में काफी यात्रियों ने इसमें रुचि दिखाई थी। दीवाली के आसपास भी तेजस में ऑक्युपेंसी ठीक थी। लेकिन कोरोना के केस में बढ़ोत्तरी होने के बाद से पैसेंजर टिकट बुक नहीं कर रहे थे। कम टिकट बुक होने की वजह से रेलवे को इस ट्रेन से कोई खास आमदनी नहीं हो रही थी। यात्रियों की कम संख्या को देखते हुए आईआरसीटीसी ने ट्रेन को निरस्त करने के लिए एक पत्र लिखा था। इसके बाद रेलवे बोर्ड ने 23 नवंबर से अगले आदेश तक तेजस ट्रेन की सभी सेवाओं को रद्द करने का फैसला किया।'
 
उन्होंने बताया कि, 'तेजस एक्सप्रेस में 736 सीटें हैं, लेकिन लॉकडॉउन के बाद महज 25 से 30 प्रतिशत सीटें ही बुक हो रही थीं। लॉकडाउन से पूर्व 60 से 80 प्रतिशत सीटें बुक हो जाती थीं। तेजस ट्रेन को चलाने में आमदनी कम और खर्चा ज्यादा है इसलिए इसे बंद करने का निर्णय लिया। तेजस एक्सप्रेस को एक दिन चलाने में करीब 15 से 16 लाख रुपए आता है।'

रेल मंत्रालय के सार्वजनिक उपक्रम इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) द्वारा तेजस एक्सप्रेस को चलाया जाता है। नई दिल्ली से लखनऊ के बीच चलने वाली तेजस एक्सप्रेस 4 अक्तूबर 2019 में शुरू हुई थी। वहीं, अहमदाबाद से मुंबई के बीच चलने वाली तेजस एक्सप्रेस का संचालन 19 जनवरी 2020 में हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें