फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज प्रताप बोले- हम डरने वाले नहीं, अब बिहार में होगा LP आंदोलन

Sat, 06 Jan 2018 06:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
tej pratap yadav
विज्ञापन

चारा घोटाला के एक मामले में आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव को सजा के बाद बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने कहा कि कोर्ट के फैसले का सम्मान करते हैं। बेल के लिए पटना हाईकोर्ट में अपील करेंगे। हमें न्यायपालिका पर पूरा यकीन है।  

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 'जिस तरह जेपी आंदोलन के दौरान लालू ने हिस्सा लिया और वह जेल गए ठीक उसी तरह अब बिहार में भी एलपी (लालू प्रसाद) आंदोलन शुरू होगा। हम आगे की लड़ाई के लिए संघर्ष करेंगे। हम डरनेवाले नहीं हैं।'

सृजन घोटाला पर तेज प्रताप ने कहा कि 'बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तरफ से इस मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है यही ही उनपर हत्या के आरोप भी हैं। अगर इन मामलों को दबाया न जाए तो उन्हें फांसी होना तय है।' 
विज्ञापन


बता दें कि चारा घोटाला साल 1996 में सामने आया था। मामला बिहार पशुपालन विभाग से करोड़ों रुपये के घोटाले से जुड़ा है। उस वक्त लालू यादव राज्य के सीएम थे। मामले में 90 के दशक की शुरूआत में बिहार के चाइबासा सरकारी खजाने से फर्जी बिल लगाकर 37.7 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी से जुड़ा हुआ है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें