तीन तलाक का मुद्दा इस वक्त देश का बड़ा मुद्दा बन चुका है। देश भर में करीब 10 लाख मुस्लिम महिलाएं तीन तलाक के खिलाफ लामबंद हो गई हैं। इसके लिए संघ की मुस्लिम शाखा मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की तरफ से एक याचिका पर अपने हस्ताक्षर किए हैं। तीन तलाक के मुद्दे को भाजपा ने जमकर भुनाने की कोशिश की। माना जा रहा है कि भाजपा की जीत में इस मुद्दे और मुस्लिम महिलाओं का बहुत बड़ा हाथ है। क्या वाकई ऐसा ही है। इसके लिए अमर उजाला ने ऑनलाइन एक पोल आयोजित किया। पोल का सवाल था 'क्या तीन तलाक के मुद्दे ने चुनावों में भाजपा को दिलाई बड़ी जीत?'
पोल के परिणाम कुछ इस प्रकार हैं-
पोल में कुल 12301 लोगों ने वोट किया।
70.16 फीसदी यानि 8360 लोगों का कहना है कि तीन तलाक के मुद्दे ने चुनावों में भाजपा को जीत दिलाई।
वहीं, 26.08 फीसदी यानि 3208 लोगों का मानना है कि ऐसा नहीं है।
जबकि, 3.76 फीसदी यानि 463 लोग इस बारे में कुछ नहीं कह सकते।