इंदिरा गांधी के बाद भाजपा ने केंद्र सरकार के कामकाज की तुलना पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के कार्यों से की है। तीन तलाक को बढ़ा-चढ़ा कर पेश करने की रणनीति के तहत भाजपा ने कहा है कि जो काम राजीव गांधी नहीं कर पाए उसे उसने कर दिखाया है।
सूत्र बताते हैं कि लोकसभा में तीन तलाक का बिल पेश किए जाने से पहले पार्टी के संसदीय दल की बैठक में केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने एक प्रेजेंटेशन के जरिये विस्तार से तीन तलाक बिल की बातें भाजपा सांसदों के समक्ष रखी थी। हालांकि देर शाम बिल लोकसभा में पास होते ही सरकार के हौसले और बुलंद हो गए।
पढ़ें- तीन तलाकः ओवैसी बोले- ये मुस्लिमों को जेल भेजने की साजिश
इससे पहले संसद में प्रसाद ने कहा कि शाहबानो मामले के जरिए जो कार्य राजीव गांधी नहीं कर पाए थे। वो कार्य आज हम कर रहे हैं। तो लोकसभा में बिल पेश करते वक्त प्रसाद ने इसे ऐतिहासिक बिल करार देते हुए महिला सशक्तिकरण के लिए बड़ा कदम बताया। इस बीच भाजपा ने अंदरूनी स्तर पर यह रणनीति बनाई है कि वह सदन के बाहर तीन तलाक बिल को बढ़ा-चढ़ा कर पेश करेगी।