फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना दौर में तकनीक के इस्तेमाल में बढ़ोतरी, वर्क फ्रॉम होम और ऑनलाइन पढ़ाई का चलन बढ़ा

Sat, 02 May 2020 01:28 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

पूरी दुनिया इस समय कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप झेल रही है। दुनियाभर में इस वायरस से मरने वालों की संख्या दो लाख 39 हजार से ज्यादा हो गई है और संक्रमितों की संख्या 33 लाख को पार कर गई है। कोरोना के दौरान तकनीक एक बड़ा जरिया बनकर सामने आई है। 

विज्ञापन


लॉकडाउन में समाज को गतिशील रखने में तकनीक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के मुताबिक महामारी ने तकनीक को नई रफ्तार दे दी है। लॉकडाउन में डिजिटल पेमेंट, ड्रोन डिलीवीरी और रोबोटिक्स समेत कई क्षेत्रों को ऑनलाइन बढ़ावा मिला है। 

दुनियाभर में ऑनलाइल कारोबार खुले रहने के बावजूद ये तकनीक कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से भी रोक रही है। आने वाले समय में 5जी की अहम भूमिका होगी क्योंकि इंटरनेट की तेज रफ्तार कई चीजों में बदलाव ला देगी।
विज्ञापन


कोरोना की वजह से इन क्षेत्रों में आया तकनीकी बदलाव

  • कोरोना वायरस के दौर में डिजिटल पेमेंट में इजाफा हुआ है। कागज के नोटों से वायरस फैलने की संभावना के चलते लोग कार्ड या ई-वॉलेट से पेमेंट करना पसंद कर रहे हैं।
  • कोरोना में टेलीहेल्थ में बढ़ोतरी हुई है। टेलीहेल्थ संक्रमण नियंत्रित करने का प्रभावी तरीका है। वियरेबल डिवाइस और चैटबोट से मरीजों के लक्षणों के आधार पर शुरुआती निदान किया जा रहा है।
  • लॉकडाउन के चलते ऑनलाइन शॉपिंग और रोबोट से डिलीवरी में तेजी आई है। 
  • 2002 में सार्स वायरस की वजह से चीन में ऑनलाइन बाजार में जबरदस्त इजाफा हुआ था। 
  • कोरोना दौर में वर्क फ्रॉम होम का चलन बढ़ा है। इसमें वीपीएन, वॉयसओवर, वर्चुअल मीटिंग्स, क्लाउड टेक्नोलॉजी शामिल हैं।
  • स्कूल और कॉलेज बंद होने के कारण ऑनलाइन पढ़ाई का चलन बढ़ा है। 
  • कोरोना की वजह से ऑनलाइन मनोरंजन को बढ़ावा मिला है। फिल्में ऑनलाइन रिलीज हो रही हैं।
  • ऑनलाइन गेमिंग में भी तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें