फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में शिक्षक भर्ती मामला: प्रियंका ने परीक्षार्थियों को साथ लेकर आंदोलन करने की रणनीति बनाई

Fri, 12 Jun 2020 03:23 AM IST
योगेश साहू अनूप वाजपेयी, अमर उजाला, नई दिल्ली। 
विज्ञापन
प्रियंका गांधी वाड्रा (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

यूपी में शिक्षक भर्ती और वेतन मामले को लेकर कांग्रेस बड़े आंदोलन की तैयारी में है। कांग्रेस के रणनीतिकारों को लगता है कि इस मुद्दे से लाखों युवाओं और उनके परिवारों से सीधे जुड़ा जा सकता है। प्रियंका गांधी वाड्रा सीधे पीड़ित परीक्षार्थियों से भी बात कर रही हैं।

विज्ञापन


कांग्रेस पार्टी की महासचिव और यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा लगातार भर्ती में हुई अनियमितता पर सवाल उठाकर योगी सरकार को घेर रही हैं। प्रियंका ने इस मुद्दे पर फिलहाल सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर यूपी कांग्रेस के नेताओं समेत उन सभी परीक्षार्थियों को जोड़ने की रणनीति बनाई जो इस परीक्षा में शामिल हुए थे।

प्रियंका इसे महाघोटाला बता योगी सरकार को भ्रष्टाचार के मुद्दे पर घेरने जा रही हैं। प्रियंका ने बृहस्पतिवार को ट्वीट कर अपनी मंशा स्पष्ट कर दी है। उन्होंने कहा कि लाखों युवाओं ने परीक्षा दी, नौकरी की आस लगाई और साल भर इंतजार किया।
विज्ञापन


प्रियंका का कहना है कि भाजपा सरकार की नाक तले ये महाघोटाला सिस्टम में बैठे लोगों की सांठगांठ से होता रहा। साल भर इसे दबाए रखा, अब सरकार को परीक्षा में शामिल हुए मेहनती छात्रों व सफल हुए लोगों को जवाब देना ही होगा।

कांग्रेस ने की न्यायिक जांच की मांग
कांग्रेस ने शिक्षक भर्ती और वेतन के फर्जीवाड़े की न्यायिक जांच की मांग की है। प्रवक्ता राजीव शुक्ला का कहना है कि ये घोटाला कितना बड़ा है और इससे जुड़े शिक्षा विभाग में और कितने घोटाले हैं, इसका खुलासा न्यायिक जांच से हो सकता है।

शिक्षा मंत्री ने जब घोटाला स्वीकार लिया है तो उन्हें बताना चाहिए कि क्या कार्रवाई करने जा रहे हैं। उनका कहना है कि ललितपुर और श्रावस्ती में उर्दू के शिक्षकों की फर्जी भर्ती का खुलासा हुआ है। उन्होंने मांग कि जिस टॉपर अनामिका शुक्ला के नाम पर घोटाला कर उसे बदनाम किया, मानहानि की, उसे सरकार नौकरी दे और परिवार के सदस्यों को सुरक्षा दे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें