फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमवर्क न करने पर भड़की शिक्षिका, आठ साल की बच्ची से कराई 450 उठक-बैठक

Thu, 23 Jan 2020 03:33 PM IST
Priyesh Mishra पीटीआई, मुंबई
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

महाराष्ट्र में गृह कार्य (होमवर्क) ना करने पर आठ वर्षीय बच्ची से कथित तौर पर 450 उठक-बैठक कराने को लेकर एक निजी ट्यूशन शिक्षिका के खिलाफ यहां मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि बच्ची ठाणे जिले के एक स्कूल में तीसरी कक्षा में पढ़ती है। शुक्रवार को हुई इस घटना के बाद वह इतनी बीमार पड़ गई कि उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

विज्ञापन


नया-नगर पुलिस थाने के उप निरीक्षक सोहेल पठान ने बच्ची की मां द्वारा दर्ज कराई शिकायत के आधार पर बताया कि शिक्षिका की पहचान लता के तौर पर हुई है। इस घटना से करीब एक महीने पहले भी उसने गृह कार्य ना करने पर बच्ची के कथित तौर पर कपड़े उतरवा कर उसे बेंत से पीटा था।

अधिकारी ने बताया कि शिक्षिका ने शुक्रवार को गृह कार्य ना करने को लेकर बच्ची से 450 उठक-बैठक करने को कहा था। बच्ची शांति नगर के मीरा रोड इलाके की रहने वाली है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जब बच्ची ट्यूशन से घर लौटी तो उसकी मां ने देखा कि वह चल भी नहीं पा रही थी और उसके दोनों पैर सूज गए थे। इसके बाद बच्ची को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। बच्ची की मां ने शनिवार को शिक्षिका के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

उन्होंने शिकायत में आरोप लगाया कि पिछले महीने भी गृह कार्य ना करने पर शिक्षिका ने बच्ची के कपड़े उतरवा कर उसे बेंत से पीटा था। इसके बाद उसके पैर सूज गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें