शिवसेना सांसद रवींद्र गायकवाड के बाद अब एक और सांसद के एयरपोर्ट पर अपना रुतबा दिखाने का मामला सामने आया है। आंध्र प्रदेश में सत्तारूढ़ टीडीपी के सांसद जेसी दिवाकर रेड्डी ने बृहस्पतिवार को विशाखापट्टनम एयरपोर्ट पर जमकर हंगामा किया।
सांसद के इस व्यवहार पर पूर्व डीजीसीए कानू गोहेन ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि सिक्योरिटी के साथ खिलवाड़ करना बेहद शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि सांसदों को अपनी सीमाओं में रहना चाहिए। सांसद जेसी दिवाकर रेड्डी से जब एयरलाइन बैन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कुछ भी बोलने से इनकार करते हुए केवल 'सॉरी' कहा।
#WATCH: TDP MP #JCDiwakarReddy says 'sorry' when asked about airlines barring him from travelling, post Vizag airport ruckus pic.twitter.com/PhTgKVDeMX— ANI (@ANI_news) 16 June 2017
Very shameful incident. Violation of security regulation. MPs should stay in their limits too: Former DGCA Kanu Gohain on #JCDiwakarReddy pic.twitter.com/9nNq6AQGUz
— ANI (@ANI_news) June 16, 2017
सूत्रों के मुताबिक देरी से पहुंचने पर सांसद को फ्लाइट पर जाने की इजाजत नहीं दी गई तो सांसद भड़क उठे और वहां तोड़फोड़ तक कर डाली। हंगामे के बाद रेड्डी को उस विमान में जाने की इजाजत तो दे दी गई। लेकिन बाद में इंडिगो एयरलाइंस ने रेड्डी के अपने विमानों में यात्रा करने पर रोक लगा दी। इंडिगो के साथ ही एयर इंडिया, स्पाइस जेट और जेट एयरवेज ने भी रेड्डी को अपने विमानों में यात्रा करने से रोक दिया है।
Vizag airport ruckus: After IndiGo and Air India, SpiceJet, GoAir, Jet Airways and Vistara also bar TDP MP JC Diwakar Reddy from its flights
— ANI (@ANI_news) June 16, 2017
जानकारी के मुताबिक हैदराबाद जाने के लिए रेड्डी को इंडिगो की फ्लाइट पकड़नी थी। लेकिन विमान के उड़ान भरने से महज 28 मिनट पहले वह एयरपोर्ट पहुंचे। इंडिगो स्टाफ ने उन्हें यह कहते हुए बोर्डिंग पास देने से इनकार कर दिया कि वह देर से आए हैं।
उन्हें बताया गया कि डिपार्चर के 45 मिनट पहले एंट्री बंद कर दी जाती है। यह सुनते ही टीडीपी सांसद भड़क गए और पास रखे प्रिंटर को उठाकर फेंक दिया। उन्होंने इंडिगो के स्टाफ के साथ बदसलूकी की और वहां रखे दूसरे सामान में भी तोड़फोड़ शुरू कर दी। बताया जाता है कि रेड्डी ने पिछले साल विजयवाड़ा के गंगावरम एयरपोर्ट भी हंगामा और तोड़फोड़ की थी।
गौरतलब है कि मार्च में शिवसेना सांसद रविंद्र गायकवाड ने एयर इंडिया के विमान में एक कर्मचारी के साथ मारपीट की थी। सांसद ने खुद बताया था कि उन्होंने चप्पल से कर्मचारी को पीटा है, जिसके बाद इस घटना को लेकर काफी बवाल हुआ था। सभी एयरलाइंस ने सांसद पर ट्रैवल बैन लगा दिया था।