फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Telangana Polls 2023: तेलंगाना में विधानसभा चुनाव से दूरी बनाकर रखेगी तेदेपा! पिछली बार दो सीटें ही जीत सकी थी

Sun, 29 Oct 2023 10:47 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

Telangana Polls 2023: तेलंगाना में 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में तेदेपा को केवल दो सीट पर ही जीत मिली थी। इस दौरान पार्टी को 3.51 प्रतिशत मत मिले थे। तेदेपा ने चुनाव से पूर्व कांग्रेस और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के साथ गठबंधन भी किया था।
विज्ञापन
एन. चंद्रबाबू नायडू - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) की तेलंगाना इकाई ने 30 नवंबर को होने वाला विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है। तेदेपा के सूत्रों के हवाले से समाचार एजेंसी ने यह जानकारी दी है। इस फैसले से तेदेपा की तेलंगाना इकाई के अध्यक्ष कसानी ज्ञानेश्वर को अवगत कराया दिया गया है। ज्ञानेश्वर ने जब आंध्र प्रदेश के राजामहेंद्रवरम केंद्रीय जेल में पूर्व मुख्यमंत्री और तेदेपा प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू से मुलाकात की, तो उन्हें इस फैसले  के बारे में बताया गया।

विज्ञापन

च्रंद्रबाबू नायडू आंध्र प्रदेश कौशल विकास निगम से कथित तौर पर धन के दुरुपयोग के लिए केंद्रीय जेल में न्यायिक हिरासत में हैं। मामले में राज्य के खजाने को कथित तौर पर 300 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ था। ज्ञानेश्वर ने इससे पहले कहा था कि तेदेपा तेलंगाना विधानसभा चुनाव लड़ेगी। हालांकि, ताजा घटनाक्रम पर उनकी प्रतिक्रिया नहीं आई है।

तेदेपा को केवल दो सीट पर ही जीत मिली थी
तेलंगाना में 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में तेदेपा को केवल दो सीट पर ही जीत मिली थी। इस दौरान पार्टी को 3.51 प्रतिशत मत मिले थे। तेदेपा ने चुनाव से पूर्व कांग्रेस और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के साथ गठबंधन भी किया था।
विज्ञापन

आंध्र प्रदेश में पवन कल्याण की पार्टी से गठबंधन
अभिनेता और राजनेता पवन कल्याण के नेतृत्व वाली पार्टी जनसेना ने आंध्र प्रदेश में तेदेपा के साथ गठबंधन किया है। जनसेना ने तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए 32 उम्मीदवारों की घोषणा की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें