फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंध्र प्रदेश: टीडीपी नेता और पूर्व सरपंच की गला काट कर हत्या

Sun, 03 Jan 2021 11:42 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुंटूर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

आंध्र प्रदेश के गुंटूर में तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के नेता और पेदागरलापाडु गांव के पूर्व सरपंच की कथित तौर पर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि उनका गला चाकू से काट दिया गया और यह घटना रात लगभग आठ बजे हुई।

विज्ञापन

 

पुलिस के मुताबिक पेदागरलापाडु गांव के सरपंच की हत्या गुंटूर जिले के दाचेपल्ली शहर में हुई। इनका नाम पुरमसेट्टी अंकुलु था और यह टीडीपी पार्टी के नेता थे।

पुलिस ने बताया कि उनका शव एक निर्माणधीन अपार्टमेंट से मिला। जहां उनकी गला रेत कर हत्या कर दी गई। दाचेपल्ली के उप-निरीक्षक नागिरेड्डी ने कहा कि रात करीब आठ बजे उनका गला काटा गया।

विज्ञापन


वहीं मौत की खबर इलाके में फैल गई, इसके बाद टीडीपी के स्थानीय नेताओं ने हगांमा किया साथ ही वाईएसआरसीपी के नेताओं पर आरोप लगाया कि उन्होंने पुरमसेट्टी अंकुलु की हत्या करवाई है। साथ ही पुलिस की भी हत्या में शामिल होने की बात कही।

इसके साथ ही स्थानीय नेताओं और पुलिस के बीच कुछ देर तक वाद-विवाद भी हुआ और टीडीपी नेताओं ने कुछ समय तक पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की। दाचेपल्ली के उप-निरीक्षक ने पुलिस पर लगे सभी आरोपों का खंडन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें