फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं रहे टीसीएस के संस्थापक एफसी कोहली, 96 साल की उम्र में निधन

Thu, 26 Nov 2020 08:10 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
टीसीएस के संस्थापक एफसी कोहली का निधन - फोटो : ANI
विज्ञापन

टीसीएस के संस्थापक एफसी कोहली का गुरुवार को निधन हो गया। पद्म भूषण से सम्मानित कोहली ने 96 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। 19 मार्च 124 को जन्मे कोहली को इंडियन आईटी इंडस्ट्री का जनक भी कहा जाता है। सॉफ्टवेयर इंडस्ट्री के जनक कहे जाने वाले एफसी कोहली ने भारत की प्रौद्योगिकी क्रांति का नेतृत्व किया और टीसीएस के पहले सीईओ के रूप में देश को 100 बिलियन डॉलर के आईटी इंडस्ट्री के निर्माण में मदद की।

विज्ञापन


एफसी कोहली ने बीए और बीएससी की शिक्षा सरकारी कॉलेज लाहौर (पंजाब विश्वविद्यालय के अंतर्गत) से ली। इसके बाद उन्होंने कनाडा के क्वीन्स विश्वविद्यालय से 1948 में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग बीएससी ऑनर्स की डिग्री ली। इसके बाद कोहली ने 1950 में मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में एमएस भी किया। 


विदेश में पढ़ाई खत्म करने के बाद कोहली 1951 में स्वदेश लौटे। 1951 में कोहली टाटा इलेक्ट्रिक कंपनियों में शामिल हो गए और सिस्टम ऑपरेशन को मैनेज करने के लिए लोड डिस्पैचिंग सिस्टम स्थापित करने में मदद की। साल 1969 में कोहली टीसीएस के जेनरल मैनेजर बने। इसके बाद, वह साल 1970 में कंपनी के निदेशक बने और बाद में उन्हें टीसीएस के पहले सीईओ के रूप में नियुक्त किया गया।
विज्ञापन


शानदार टेक्नोक्रेट के रूप में पहचाने जाने वाले कोहली 1991 में आईबीएम को टाटा-आईबीएम के हिस्से के रूप में भारत लाने के निर्णय में सक्रिय रूप से शामिल थे। यह भारत में हार्डवेयर मैन्युफैक्चरिंग के लिए ज्वाइंट वेंचर का हिस्सा था। वहीं, 1994 में वह कंपनी के डिप्टी चेयरमैन के रूप में जिम्मेदारी संभाली। इसके बाद साल 1999 में वह 75 साल की उम्र में सेवानिवृत्त हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें