फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु में कई महिलाओं से यौन दुर्व्यवहार में टैक्सी चालक गिरफ्तार

Sat, 16 Mar 2019 08:59 PM IST
तिवारी अभिषेक भाषा, नागापट्टिनम (तमिलनाडु)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पोल्लाची यौन उत्पीड़न मामले को लेकर मचे हंगामे के बीच नागापट्टिनम से पुलिस ने एक कार चालक को 22 वर्षीय महिला से यौन दुर्व्यवहार के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने विवाह का वादा कर ड्राइवर द्वारा कई महिलाओं के यौन शोषण की आशंका जताई है। 

विज्ञापन


यह घटना 12 फरवरी को चार लोगों की गिरफ्तारी के बाद सामने आई है। गिरफ्तार किये गए चार लोगों पर कथित तौर पर कोयंबटूर से करीब 500 किलोमीटर दूर पोल्लाची के निकट कार में 19 वर्षीय एक महिला को निर्वस्त्र करने और इस घटना का वीडियो बनाकर महिला को ब्लैकमेल करने का आरोप है। 

नागापट्टिनम पुलिस ने कहा कि चालक सुंदर को जिले के किल्वेलूर की रहने वाली 22 वर्षीय महिला के माता-पिता की शिकायत के बाद गिरफ्तार किया गया। 
पुलिस ने कहा कि इस शख्स ने कथित तौर पर शादी का वादा कर कुछ महिलाओं का यौन उत्पीड़न किया। पुलिस के अनुसार उसने कथित तौर पर महिलाओं की तस्वीरें ली और वीडियो बनाएं और इन्हें सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देकर उनका यौन उत्पीड़न किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें