फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताउते चक्रवात: बार्ज हादसे से मरने वालों की संख्या 70 के पार पहुंची, 16 लोग अभी भी लापता

Mon, 24 May 2021 03:49 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, मुंबई/अहमदाबाद

सार

  • एक नौसेना अधिकारी ने बताया कि रविवार को बरामद शवों की पहचान नहीं हो सकी है। सोमवार को हादसे का शिकार हुए बार्ज पर 261 लोग सवार थे, जिनमें से 186 को बचाया जा चुका है और 70 के शव बरामद हो चुके हैं
विज्ञापन
Crew Of Barge P305 - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताउते चक्रवात के दौरान मुंबई के करीब बार्ज पी305 और टगबोट वाराप्रदा के डूबने से हुए हादसे में लापता चार और लोगों के शव रविवार को बरामद हुए। बचाव अभियान चला रही भारतीय नौसेना ने बताया कि अब इस हादसे में मरने वालों की संख्या 70 से ज्यादा हो गई है, जबकि 16 लोग अब भी लापता हैं।

विज्ञापन


लापता लोगों की तलाश जारी है। उधर, गुजरात के वलसाड जिले में रविवार को भी समुद्र तट पर दो शव बरामद हुए, जो बार्ज हादसे के ही पीड़ितों के माने जा रहे हैं। एक नौसेना अधिकारी ने बताया कि रविवार को बरामद शवों की पहचान नहीं हो सकी है। सोमवार को हादसे का शिकार हुए बार्ज पर 261 लोग सवार थे, जिनमें से 186 को बचाया जा चुका है और 70 के शव बरामद हो चुके हैं। पांच लोग अब भी लापता हैं।

टगबोट पर वाराप्रदा पर सवार 13 में से 11 लोग लापता हैं, जबकि दो को बचा लिया गया था। उधर, वलसाड के पुलिस अधीक्षक राजदीप सिंह झाला ने बताया कि रविवार को मिले दोनों शव से पहले शनिवार शाम को भी जिले में दो अलग-अलग तटों पर बार्ज पी-305 में लापता चार लोगों के शव मिले थे, जिनकी शिनाख्त उनके पहचान पत्र से की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें