फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tata Steel Kolkata 25K: 'आमार कोलकाता, आमार रन', 17 दिसंबर को दौड़ने को तैयार कोलकाता

Sat, 23 Sep 2023 12:32 AM IST
गुलाम अहमद एन. अर्जुन, कोलकाता

सार

टाटा स्टील कोलकाता 25 किमी मैराथन 17 दिसंबर को रेड रोड से झंडी दिखाकर रवाना की जाएगी। इसे लेकर रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो गया है। इसे लेकर हर वर्ग में उत्साह देखने को मिल रही है। टीएसके 25के रत्न झूलन गोस्वामी और कौशानी मुखर्जी ने नागरिकों से स्वास्थ्य एवं फिटनेस की दिशा में पहला कदम उठाने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
Tata Steel Kolkata 25K marathon - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वोत्तर भारत का सबसे प्रतिष्ठित मैराथन टाटा स्टील कोलकाता 25 किमी (TSK 25K) के आठवें संस्करण की घोषणा हो गई है। 'आमार कोलकाता, आमार रन', के स्लोगन के साथ कोलकाता के लोग 17 दिसंबर को होने वाले मैराथन में शामिल होने के लिए तैयारी में जुट गए हैं। इस बार करीब तीन महीने पहले इसकी घोषणा की, ताकि अधिक से अधिक लोग इसमें हिस्सा ले सकें।

विज्ञापन


मैराथन 17 दिसंबर को रेड रोड से झंडी दिखाकर रवाना की जाएगी। इसे लेकर रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो गया है। इसे लेकर हर वर्ग में उत्साह देखने को मिल रही है। टीएसके 25के रत्न झूलन गोस्वामी और कौशानी मुखर्जी ने नागरिकों से स्वास्थ्य एवं फिटनेस की दिशा में पहला कदम उठाने का आग्रह किया।

इस मौके पर विधायक देबाशीष कुमार ने कहा, हम इसका हिस्सा बनने का इंतजार करते हैं। मैं लंबे समय से टाटा स्टील कोलकाता 25के को फॉलो कर रहा हूं। हर वर्ष प्रतिभागियों की संख्या बढ़ रही है। यह धावकों के लिए एक शानदार मंच है। खेल को लोकप्रिय बनाने के लिए इस तरह के आयोजन होने चाहिए। कोलकाता नगर निगम की ओर से हम इसे हर तरह से समर्थन देने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन


इस मौके पर टाटा स्टील (कॉर्पोरेट सर्विसेज) के वाइस प्रेसिडेंट चाणक्य चौधरी ने कहा, 'टाटा स्टील कोलकाता 25के सबसे बड़ा सहभागी खेल उत्सव है जो कोलकाता के लोगों को गर्व के साथ एकजुट करता है। ‘आमार कोलकाता, आमार रन’, इस आयोजन का बढ़ता कद डिस्टेंस रनिंग खेल की लोकप्रियता का प्रमाण है। हमें यकीन है कि विश्व एथलेटिक्स सिल्वर लेबल रेस का 8वां संस्करण सफलता की नई ऊंचाइयों को छुएगा।"

एकमात्र विश्व एथलेटिक्स मान्यता प्राप्त 25के के रूप में प्रतिष्ठित 100,000 अमेरिकी डॉलर की पुरस्कार राशि वाली दौड़ में दुनिया भर के सर्वश्रेष्ठ एथलीट सिटी ऑफ जॉय में भारत के इलीट और शौकिया धावकों के साथ प्रतिस्पर्धा करेंगे। प्रोकैम इंटरनेशनल ने घोषणा की कि सभी पांच दौड़ श्रेणियों में टाटा स्टील कोलकाता 25के पंजीकरण 22 सितंबर, 2023 सुबह सात बजे से tatasteelkolkata25k.procam.in/ पर शुरू होगा और। यह 24 नवंबर रात 11:59 बजे तब तक खुला रहेगा।

अपनी स्थापना के बाद से टाटा स्टील कोलकाता 25के ने समुदाय को प्रेरित किया है। समावेशन पर जोर दिया है। विभिन्न दौड़ श्रेणियों की पेशकश जैसे कि 25के फीचर रेस, ओपन 10के (दूरी दौड़ में पहला मील का पत्थर माना जाता है), आनंद रन (लगभग 4.5 किमी), जीवंत वेशभूषा में शहर के लोगों का एक रंग बिरंगा कार्निवल, उनके दिल के करीब एक उद्देश्य पर ध्यान केंद्रित करते हुए, चैंपियंस विद डिसेबिलिटी और सिल्वर रन (2.3 किमी), हर किसी को उनकी उम्र या क्षमताओं की परवाह किए बिना सेन्टर स्टेज पर जाने का अवसर प्रदान करते हैं।

महिलाओं की भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए, 25के और ओपन 10के दोनों दूरियों में महिलाओं के लिए सीमित संख्या में स्थान आरक्षित हैं। नारायण टीवी. सीएमओ, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक) ने कहा, ‘यह आईडीएफसी फर्स्ट बैंक का टाटा स्टील कोलकाता 25के मैराथन के साथ साझेदारी का दूसरा वर्ष है। हम कोलकाता और उसके लोगों की खेल भावना का जश्न मनाने वाले इस मैराथन कार्यक्रम के विशेष एसोसिएट पार्टनर बनकर रोमांचित हैं।

मेजर जनरल एस. धर्मराजन (जीओसी-बंगाल सब एरिया) ने कहा, "मुझे यहां टाटा स्टील कोलकाता 25के में आने का सौभाग्य मिला है। दृढ़ संकल्प और उत्साह की भावना मायने रखती है। ये दो शब्द सेना का प्रतीक हैं। सेना के विभिन्न सदस्य इस दौड़ में भाग लेते हैं और इस अद्भुत आयोजन का हिस्सा बनना हमारे लिए वास्तव में गर्व का क्षण है।"

कोलकाता के पुलिस आयुक्त विनीत कुमार गोयल ने कहा, "टाटा स्टील कोलकाता 25के वास्तव में एक अनोखा आयोजन है। मैंने इस आयोजन में दो बार भाग लिया है। मेरे लिए, पहली बार जब मैं दौड़ा, तो यह कठिन था, लेकिन दूसरी बार बहुत आसान था। मैं हर किसी को आगे आने और इस आयोजन का हिस्सा बनने का सुझाव दूंगा।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें