फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई मैराथन: सात लोगों को दिल का दौरा पड़ा, 64 वर्षीय एक बुजुर्ग की मौत

Sun, 19 Jan 2020 12:58 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
mumbai marathon - फोटो : Twitter
विज्ञापन

मुंबई में रविवार की सुबह आयोजित 'टाटा मुंबई मैराथन 2020' के दौरान दिल का दौरा पड़ने से एक 64 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक व्यक्ति का नाम गजानन मलजालकर है, जो वरिष्ठ नागरिक की श्रेणी में दौड़ रहे थे। मलजालकर चार किलोमीटर दौड़ने के बाद अचानक गिर पड़े, जिसके बाद उन्हें बॉम्बे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन



बॉम्बे अस्पताल के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि 64 वर्षीय गजानन मलजालकर का आज सुबह टाटा मुंबई मैराथन के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। आज दौड़ के दौरान कुल सात लोगों को दिल का दौरा पड़ा। सभी सात लोगों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

टाटा मुंबई मैराथन के 17वें संस्करण में 55,000 से अधिक लोगों के हिस्सा लिया जो एक रिकॉर्ड है। इनमें महाराष्ट्र के पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे भी थे, जो हाफ मैराथन को हरी झंडी दिखाने के लिए वहां पहुंचे थे। हाफ मैराथन सुबह पांच बजकर 15 मिनट पर हुआ, और 10 किलोमीटर का मैराथन सुबह साढे छह बजे शुरू हुआ।
विज्ञापन


10 किलोमीटर मैराथन की शुरुआत मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसटी) स्टेशन से हुई, और हजारों लोगों ने शहर से होते हुए बांद्रा-वर्ली सीलिंक, मरीन ड्राइव, महालक्ष्मी रेसकोर्स, हाजी अली और पेडार रोड पर दौड़ लगाई। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें